गिरफ्तारी के बाद पाली में जुटे डीएनटी से जुड़े लोग:राष्ट्रीय अध्यक्ष देवासी बोले- गिरफ्तारी कर सरकार ने की वादा खिलाफी, प्रदेश भर में करेंगे प्रदर्शन, देंगे ज्ञापन




सरकार ने हमारे आदमियों को गिरफ्तार कर वादा खिलाफी करने का काम किया है। अपराधियों की तरह उन्हें घर से उठाया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदेश भर में DNT (घुमंतु, अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त) संघर्ष समिति अब जिला मुख्यालय से लेकर तहसील मुख्यालय तक प्रदर्शन करेगी और ज्ञापन देगी। यह बात शनिवार रात को पाली के देवासी समाज के हॉस्टल में दैनिक भास्कर से DNT (घुमंतु, अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त) संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह देवासी ने कही। उन्होंने कहा कि नवम्बर में धरना स्थल पर जिन शर्तों पर आंदोलन समाप्त करने की सहमति बनी थी। उसमें सबसे पहले शर्त यह थी कि किसी तरह का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। उसके बाद भी 78 जनों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए और 9 जनों को अपराधियों की तरफ घर से उठाया गया जबकि वे अपने हक की मांग को लेकर हाईवे किनारे प्रदर्शन कर रहे थे।
सरकार ने यह जो कार्रवाई की है वह दमनकारी नीति है। हम किसी भी तरह से झुकने वाले नहीं है। अपने सभी कार्यकर्ताओं की जमानत की कार्रवाई करने के बाद प्रदेश भर में जिला मुख्यालय से लेकर तहसील मुख्यालय तक ज्ञापन देंगे प्रदर्शन करेंगे। क्योंकि सरकार की इस कार्रवाई से उनका सरकार पर से भरोसा उठ गया है। यह भी पढ़े – भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, लाठीचार्ज कर खदेड़ा:आंसू गैस के गोले छोड़े; महापड़ाव पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने हाईवे किया था जाम
जरूरत पड़ी तो जेल भर देंगे
इसी क्रम में डीएनटी संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष रतननाथ कालबेलिया ने कहा कि सरकारी की यह दमनकारी नीति है। जिसे सहन नहीं किया जा सकता। जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारी देंगे। जेल भरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। यह है मामला, इनको गिरफ्तार करने की सूचना
बता दे कि जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के बालराई गांव के निकट 7 नवंबर 2025 को अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर डीएनटी से जुड़े लोग धरने पर बैठे थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हल्की झड़प भी हुई थी। मामले में वार्ता के बाद डीएनटी ने धरना समाप्त कर दिया था। डीएनटी के प्रदेशाध्यक्ष रतननाथ का कहना है कि 5 दिसम्बर को हुई वार्ता में सरकार ने 78 लोगों पर किए गए केस को वापस लेने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद भी सादलााम देवासी पिचावा, पोमाराम देवासी बालराई, चेनाराम देवासी कोसेलाव, वजाराम देवासी बालराई, भावाराम देवासी कीरवा, दोलाराम जोगी कीरवा, रमेश गाडोलिया लौहार कीरवा, मोतीलाल जोगी चांचोड़ी और सरदारनाथ खरोखड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह भी पढ़े – ​​​​​​​तीन घंटे की बातचीत के बाद खत्म हुआ महापड़ाव:29 घंटे बाद खुला ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे; तीन नाकाबंदी तोड़ स्पीड में आया कंटेनर देवासी समाज हॉस्टल में हुए एकत्रित
बता दे कि गिरफ्तारी जानकारी मिलने के बाद देर शाम शनिवार को डीएनटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह देवासी, प्रदेशाध्यक्ष रतननाथ सहित कई जने पाली के सूरजपोल क्षेत्र स्थिति देवासी समाज के हॉस्टल में एकत्रित हुए और पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। इधर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। हाईवे से लेकर सिटी में कई जगह पुलिस जाप्ता तैनात किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *