सागवाड़ा नगरपालिका में अध्यक्ष की 2 कुर्सियां लगी:कांग्रेस और भाजपा दोनों के अध्यक्ष बैठे, कमरे के बाहर नेम प्लेट बदली




डूंगरपुर में सागवाड़ा नगर पालिका में कांग्रेस नेता नरेंद्र खोड़निया की ओर से अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के बाद दूसरे दिन 2 कुर्सियां लग गई। एक कुर्सी पर कांग्रेस के नरेंद्र खोड़निया तो दूसरी पर भाजपा के आशीष गांधी कुर्सी पर बैठे। दोनों ही खुद को नगर पालिका का अध्यक्ष बता रहे है। वही कमरे के बाहर नरेंद्र खोड़निया के अध्यक्ष की नेम प्लेट भी लग गई है। सागवाड़ा नगर पालिका में 9 महीने से निलंबित अध्यक्ष कांग्रेस के नरेंद्र खोड़निया हाईकोर्ट से स्टे आदेश मिलने के बाद बुधवार को कुर्सी पर बैठ गए थे। इसके बाद नरेंद्र खोड़निया ने खुद को नगर पालिका अध्यक्ष बताया था और कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया। जबकि नगर पालिका आयुक्त ने मामले में सरकार से मार्गदर्शन की बात कही थी। एक ही टेबल पर पास-पास लगाई कुर्सी
वही गुरुवार सुबह ऑफिस खुलते ही कांग्रेस के नरेंद्र खोड़निया और भाजपा के अध्यक्ष आशीष गांधी दोनों ही नगर पालिका पहुंच गए। इसके बाद अध्यक्ष की टेबल पर आसपास ही दोनों की कुर्सियां लगाई गई। दोनों ही आसपास की कुर्सी पर बैठ गए और दोनों ही खुद को पालिका का अध्यक्ष बताने लगे। ‘सरकार से मांगा गया मार्गदर्शन’
नरेंद्र खोड़निया ने कहा कि कोर्ट ने उन्हें नगरपालिका अध्यक्ष पद से निलंबन पर स्टे आदेश दिए है। इससे वे स्वत ही वापस अध्यक्ष बन गए है। जबकि आशीष गांधी ने कहा कि अभी सरकार से कोई आदेश नहीं है। सरकार से मार्गदर्शन मांगा गया है। अगर सरकार उन्हें अध्यक्ष का मार्गदर्शन देती है तो वे स्वत ही अध्यक्ष से इस्तीफा दे देंगे। पालिका अध्यक्ष को लेकर राजनीति में मचा घमासान
कुर्सी की लड़ाई के बीच ही नरेंद्द खोड़निया के अध्यक्ष की नेम प्लेट भी कमरे के बाहर लगा दी गई। वही नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल के बोर्ड पर 20वें नंबर आशीष गांधी का नाम दर्ज है। उनका कार्यकाल 2 मई 2025 से लेकर 12 जनवरी 2026 कर दिया गया है।
वही 21वें नंबर पर नरेंद्र खोड़निया का नाम लिखा गया है। ऐसे में सागवाड़ा में नगर पालिका अध्यक्ष पद के साथ ही राजनीति में घमासान मचा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *