रीट भर्ती परीक्षा 17 जनवरी से शुरू:उदयपुर में 391 परीक्षा केन्द्रों पर 1.21 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड, फेस ऑथेंटिकेशन के बाद मिलेगी एंट्री
कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी तक होगी। उदयपुर जिले में 391 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ 1,21,459 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार फेस ऑथेंटिकेशन और CCTV निगरानी जैसी कड़ाई बरती जा रही है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है। इस चार दिवसीय परीक्षा के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा समन्वयक एवं एडीएम (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने व्यवस्थाओं को लेकर अंतिम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए उदयपुर में 110 केंद्राधीक्षक और 177 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में 24 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। इसके बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। कुल अभ्यर्थी: 1,21,459 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा केंद्र: उदयपुर में कुल 391 केंद्र बनाए गए हैं।
निगरानी व्यवस्था: परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 110 केंद्राधीक्षक और 177 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में 24 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पूरा परीक्षा कार्यक्रम (शेड्यूल)
परीक्षा दो स्तरों (लेवल-1 और लेवल-2) में आयोजित की जाएगी।
17 जनवरी: प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल प्रथम) की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी।
18 जनवरी (लेवल द्वितीय): प्रथम पारी: विज्ञान-गणित (सुबह 10:00 से 12:00 बजे)।
द्वितीय पारी: सामाजिक अध्ययन (दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे)।
19 जनवरी (लेवल द्वितीय):
प्रथम पारी: अंग्रेजी (सुबह 10:00 से 12:00 बजे)।
द्वितीय पारी: हिंदी (दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे)।
20 जनवरी (लेवल द्वितीय): प्रथम और द्वितीय पारी में संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। अभ्यर्थियों के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ गाइडलाइन: प्रशासन ने नकल रोकने और सुरक्षा के लिए कड़े नियम लागू किए हैं।
समय का विशेष ध्यान: परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। इसके बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी और फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त वर्जित है। CCTV निगरानी: पूरी परीक्षा प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक केंद्र और कक्ष पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए कड़ी नजर रखी जाएगी।
प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे बिना किसी भ्रामक खबरों या अफवाहों के प्रभाव में आए, पूरी ईमानदारी से परीक्षा में शामिल हों।
Source link

