बीकानेर में सर्दी से बड़ी राहत मिली:अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तो न्यूनतम पारा 9 तक आया




बीकानेर में सर्दी से फिलहाल राहत देखने को मिल रही है। आज शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में ठंड का असर काफी कम रहा। सुबह के समय मौसम पूरी तरह साफ रहा। चटक धूप खिली रहने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। आज बीकानेर में कोहरे की स्थिति बिल्कुल नहीं रही, जिससे दृश्यता सामान्य बनी रही। पिछले दो दिनों से लगातार सर्दी का असर कमजोर बना हुआ है। दिन और सुबह के समय गर्माहट का अहसास हो रहा है, जबकि रात में हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल सर्दी से कुछ समय के लिए राहत बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि आने वाले दिनों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है, तो मौसम का मिजाज बदल सकता है और तापमान में गिरावट के साथ एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। पिछले पांच दिनों के तापमान पर नजर डालें तो बीकानेर में सर्दी का असर धीरे-धीरे कमजोर होता दिखाई दिया है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे सुबह और रात की ठंड पहले के मुकाबले कम महसूस हुई। वहीं अधिकतम तापमान लगातार बढ़ने से दिन में धूप की गर्माहट साफ नजर आई। इसी वजह से पूरे सप्ताह के दौरान मौसम ठंडा होने के बजाय शुष्क और अपेक्षाकृत सामान्य बना रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *