डूंगरपुर में 2 बाइक में जोरदार टक्कर:माथुगामड़ा होली घाटी के पास हुआ हादसा, 2 भाई समेत 3 युवक गंभीर घायल
![]()
डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में माथुगामड़ा होली घाटी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार मैताली गांव निवासी 2 भाई अमृत और गोविंद बुधवार को डूंगरपुर शहर से अपना काम निपटाकर लौट रहे थे। वे अपनी बाइक से माथुगामड़ा होते हुए मैताली स्थित अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान माथुगामड़ा होली घाटी के पास सामने से आ रहे बाइक सवार कमलेश कटारा की बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही डूंगरपुर लोकेशन की 108 एम्बुलेंस के पायलट शांतिलाल और ईएमटी जितेंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है।
Source link

