Woman’s dupatta got stuck in the machine and she hanged herself. | बांसवाड़ा में महिला का दुपट्टा मशीन के रोलर में फंसा: साथियों ने कैंची से कपड़ा काटकर बचाई जान; फैक्ट्री में काम करते समय हादसा – Banswara News



घायल महिला का हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

बांसवाड़ा शहर में रविवार को कपड़ा फैक्ट्री में काम रही महिला का दुपट्टा मशीन में फंस गया।

.

दुपट्टा खिंचने से महिला के गले में फंदा टाइट होता गया, जिससे सांस लेने में मुश्किल होने लगी। खुद को बचाने के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

आसपास मौजूद लोगों ने मशीन को बंद किया और कैंची से दुपट्टा काटकर महिला को बचाया। फिलहाल महिला को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना शहर के राज तालाब थाना क्षेत्र में आज दोपहर करीब 12 बजे हुई।

मशीन के रोलर में फंसा दुपट्टा जानकारी के अनुसार- टाड़ी महुड़ी गांव की रहने वाली नानी(45) पत्नी रकमा रविवार को रोजाना की तरह मिल में मशीन पर काम कर रही थी।

दोपहर करीब 12 बजे अचानक उसका दुपट्टा मशीन के रोलर में फंस गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, दुपट्टे ने गले में फंदे का रूप ले लिया और महिला मशीन की ओर तेजी से खिंचने लगी।

कैंची से दुपट्टा काटकर बचाई महिला की जान हालात देख वहां मौजूद अन्य साथी मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। सहकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत मशीन को बंद किया और कैंची की मदद से दुपट्टे को काटकर महिला को फंदे से मुक्त कराया।

महिला के गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजन और मिल कर्मचारी उसे लेकर तुरंत महात्मा गांधी(एमजी) हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

​परिजन बोले- गर्दन पर आई हैं गंभीर चोट ​अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया- हादसा बेहद डरावना था। मशीन की गति तेज होने के कारण गर्दन पर गहरा दबाव आया है। फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन गर्दन की गंभीर चोट के कारण उसे भर्ती किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *