Visiting Jhalawar Museum and Gagron Fort has become expensive. | झालावाड़ म्यूजियम और गागरोन दुर्ग घूमना हुआ महंगा: बढ़ी हुई दरें लागू होने से पर्यटकों की जेब पर पड़ा अतिरिक्त भार – jhalawar News



झालावाड़ में पर्यटन स्थलों पर घूमना अब महंगा हो गया है। नए साल की शुरुआत से जिले के चुनिंदा पर्यटन स्थलों पर प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया गया है। यह बढ़ा हुआ शुल्क देसी और विदेशी दोनों तरह के पर्यटकों पर लागू हुआ है, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त भार पड़ा है।

.

पुरातत्व विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार झालावाड़ गढ़ परिसर स्थित म्यूजियम और विश्व धरोहर में शामिल गागरोन दुर्ग पर 1 जनवरी से बढ़ी हुई दरें लागू हो गई हैं। विभाग ने देसी और विदेशी छात्रों के लिए शुल्क में वृद्धि की है।

झालावाड़ म्यूजियम के लिए नई दरें इस प्रकार हैं

  • वयस्क पर्यटकों के लिए शुल्क 20 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए कर दिया गया है, जबकि छात्रों के लिए यह 10 रुपए से बढ़कर 20 रुपए हो गया है।
  • विदेशी वयस्क पर्यटकों को अब 100 रुपए की जगह 150 रुपए और विदेशी छात्रों को 50 रुपए की जगह 100 रुपए का भुगतान करना होगा।

गागरोन दुर्ग के लिए भी शुल्क में बदलाव किया गया है।

  • यहां वयस्क पर्यटकों का शुल्क 55 रुपए पर अपरिवर्तित है। हालांकि, छात्रों के लिए शुल्क 20 रुपए से बढ़कर 25 रुपए हो गया है।
  • विदेशी वयस्क पर्यटकों को 200 रुपए के बजाय 250 रुपए और विदेशी छात्रों को 50 रुपए के बजाय 100 रुपए देने होंगे।

पुरातत्व विभाग म्यूजियम झालावाड़ के प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी से प्रभावी हो चुकी हैं। जिले में कोलवी की गुफाएं, दहलानपुर, सूर्य मंदिर, उल्टा मंदिर और भीमसागर स्थित महू महल जैसे कई अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी हैं, लेकिन वर्तमान में केवल झालावाड़ म्यूजियम और गागरोन दुर्ग पर ही प्रवेश शुल्क लागू है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *