The mother who killed her used to make reels with her children. | मां ने बच्चों की गर्दन पर टेंट-गाड़ने का कीला-घोपा था: बेटे-बेटी के साथ रील बनाती थी- खुद से ज्यादा प्यार है तुमसे कैसे मैं बताऊं… – Bhilwara News


कैंसर से परेशान मां ने अपने जिगर के टुकड़ों की टेंट गाड़ने वाले नुकीले कीले से गले पर वार कर जान ले ली। वह तब तक कीला घोपती रही जब तक दोनों बच्चों ने दम नहीं तोड़ दिया। दोनों को मारकर पति को कॉल किया और खुद भी जहर खा लिया। पड़ोसी जैसे- तैसे छत के रास्ते

.

संजू ने 21 दिन पहले अपने बेटे भैरू का एक वीडियो भी डाला था। उसे बच्चों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने का शौक था। संजू का इंस्टाग्राम अकाउंट नेहा और भैरू के वीडियो से भरा पड़ा है। संजू ने नेहा की फोटो लगाकर पोस्ट भी की थी इसमें गाना था- खुद से ज्यादा प्यार है तुमसे कैसे मैं बताऊं।

वहीं एक और वीडियो डाला जिसमें बैकग्राउंड म्यूजिक था- पापा की है लाड़ली, मां की है दुलारी…

वहीं एक वीडियो में भैरू अपनी मां संजू देवी के साथ डांस करता नजर आ रहा है।

इस घटना के बाद परिजन भी हैरान हैं कि बच्चों को इतना प्यार करने वाली मां ने बेरहमी से क्यों मार डाला।

पहले ब्रीफ में पढ़िए पूरा मामला

सुबह 9:30 मिनट पर संजू देवी ने अपने पति राजू को कॉल कर कहा- मैंने दोनों बच्चों को मार दिया है और अब खुद भी जहर खा कर सुसाइड कर रही हूं। एक बार तो राजू चौंक गए। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को फोन कर घर पर जाकर देख कर आने को कहा।

पड़ोसी पहुंचे तो घर का दृश्य देख कर अंदर तक हिल गए। बच्चे खून से लथपथ पड़े थे और मां पास में पड़ी कराह रही थी। संजू को तुरंत मांडलगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे भीलवाड़ा रेफर कर दिया। संजू का भीलवाड़ा में इलाज जारी है।

संजू समझदार थी ऐसा क्यों किया

नारायण तेली बताते हैं- संजू मेरे अंकल की लड़की है। हमें घटना की सूचना मिली थी और संजू को मांडलगढ़ अस्पताल से भीलवाड़ा में रेफर किया गया था। हमें नहीं पता उसने ऐसा क्यों किया। अभी उसे होश नहीं आया है। यहां इलाज के बाद से वह बेहोश है, डॉक्टरों ने उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। उसे होश आएगा तब ही वह बता पाएगी कि उसने ऐसा क्यों किया।

संजू समझदार है उसने क्यों और कैसे अपने बच्चों को मारा, ये अपने दोनो बच्चों को बहुत प्यार भी करती है । पुलिस जांच करेगी तभी कुछ सामने आ पाएगा , घर परिवार में सब कुछ सही था , किसी की तरफ से कोई समस्या नहीं थी। संजू पिछले कुछ टाइम से बीमार थी उसे कैंसर भी हो गया था उसको लेकर परेशान जरूर रहती थी लेकिन अपने बच्चों को मार देगी ऐसा किसी ने भी नहीं सोचा था।

तस्वीर, संजू देवी और बेटे भैरू की है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो संजू देवी ने शेयर किया था।

तस्वीर, संजू देवी और बेटे भैरू की है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो संजू देवी ने शेयर किया था।

वह सुख-दुख साझा करती थी, सोचा नहीं था ऐसा कर देगी

बहन सुनीता का कहना है कि संजू मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक थी, कुछ बीमारियों से जरूर परेशान हो गई थी। उसकी बच्चेदानी का भी ऑपरेशन कराना था और उसे कैंसर भी था।उसने अपने दोनों बच्चों को कैसे मार दिया,यह हमारी समझ से भी बाहर है। वह उम्र में मेरे से छोटी है, परिवार की सुख-दुख की बातें मुझसे करती थी लेकिन एकदम से अपने बच्चों को इस तरह से मार देगी यह मैंने कभी सोचा भी नहीं था।

ये है 12 साल की नेहा, मां संजू देवी ने नेहा का वीडियो शेयर करते हुए गाना लगाया था। इसके बोल थे- पापा की लाडली, मां की दुलारी

ये है 12 साल की नेहा, मां संजू देवी ने नेहा का वीडियो शेयर करते हुए गाना लगाया था। इसके बोल थे- पापा की लाडली, मां की दुलारी

सोशल मीडिया पर बच्चों संग बनाती थी वीडियो

22 दिसंबर को संजू ने इंस्टा पर एक वीडियो डाला था। इसमें भैरू खेलता नजर आ रहा है। वहीं, एक अन्य वीडियो में वह मां संजू देवी के साथ डांस करता नजर आ रहा है।

संजू को बेटी नेहा को तैयार करने का बहुत शौक था। वह उसे सजा कर उसके वीडियो इंस्टा पर डालती थी। सितम्बर महीने में एक शादी में उसने अपनी बेटी नेहा को गुड़िया की तरह सजाया था और बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ उसके डांस का वीडियो भी बनाया था।

पूरा मोहल्ला इस घटना से चकित है। अपने बच्चों को इतना प्यार करने वाली संजू उनकी हत्या कैसे कर सकती है।

संजू देवी भीलवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। उसका यहां इलाज किया जा रहा है।

संजू देवी भीलवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। उसका यहां इलाज किया जा रहा है।

हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

मां ने बेटे-बेटी की गला काटकर हत्या की:पति को फोन कर कहा- मैंने बच्चों को मार दिया, खुद भी जहर खाया

भीलवाड़ा में मां ने अपने दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बच्चों को मारकर महिला ने खुद जहर खा लिया। महिला गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट है। घटना रविवार सुबह मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव की है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *