Nupur and Stebin will tie the knot today. | कृति सेनन की बहन ने सिंगर स्टेबिन-बेन से की शादी: आज हिंदू रीति-रिवाज से होंगे फेरे, सिंगर बी प्राक और सागर भाटिया ने दी परफॉर्मेंस – Udaipur News

उदयपुर में शनिवार शाम फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर और सिंगर स्टेबिन बेन की क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी हुई। दोनों ने उदयसागर झील के बीच बने रेफल्स होटल में शादी की। नूपुर सेनन सफेद गाउन और स्टेबिन सफेद सूट में नजर आए। इस दौरान कृति भी स्का

.

क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी के बाद म्यूजिकल नाइट हुई। इसमें मशहूर सिंगर बी प्राक और कव्वाली गायक सागर भाटिया ने शानदार परफॉर्मेंस दी। बी प्राक ने ‘यूं ही रोने नहीं दूंगा..’, ‘किसी और का हूं फिलहाल…’ जैसे सॉन्ग गाकर समा बांध दिया।

सागर भाटिया ‘सांसों की माला पे सिमरू मैं…’, ‘सानू इक पल चैन न आवे..’, ‘जिंदगी बेवफा मैंने माना मगर…’ जैसे सॉन्ग परफॉर्म किया। इस दौरान नूपुर और स्टेबिन के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार जमकर थिरके।

बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जो 13 जनवरी को होगी।

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शनिवार शाम क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी हुई।

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शनिवार शाम क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी हुई।

बहन नूपुर सेनन की क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी में कृति सेनन ने स्काई ब्लू कलर का गाउन पहना।

बहन नूपुर सेनन की क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी में कृति सेनन ने स्काई ब्लू कलर का गाउन पहना।

एक्ट्रेस दिशा पाटनी और मौनी रॉय शादी में शामिल हुई हैं। दोनों ने यह फोटो पोस्ट की।

एक्ट्रेस दिशा पाटनी और मौनी रॉय शादी में शामिल हुई हैं। दोनों ने यह फोटो पोस्ट की।

रेफल्स होटल में जहां शादी के फंक्शंस हो रहे हैं, वहां एंट्री पर नूपुर और स्टेबिन की फोटोज लगाई गईं।

रेफल्स होटल में जहां शादी के फंक्शंस हो रहे हैं, वहां एंट्री पर नूपुर और स्टेबिन की फोटोज लगाई गईं।

मशहूर सिंगर बी प्राक और सागर भाटिया ने म्यूजिकल नाइट में अपने हिट गाने गए।

मशहूर सिंगर बी प्राक और सागर भाटिया ने म्यूजिकल नाइट में अपने हिट गाने गए।

तस्वीर होटल रेफल्स की है। शादी के लिए की गई सजावट और लाइटिंग से होटल जगमगाता नजर आया।

तस्वीर होटल रेफल्स की है। शादी के लिए की गई सजावट और लाइटिंग से होटल जगमगाता नजर आया।

दिशा पाटनी और मौनी रॉय ने फोटो पोस्ट की शादी में पहुंची एक्ट्रेस दिशा पाटनी और मौनी रॉय ने यहां एंजॉय करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इधर, नूपुर-स्टेबिन की संगीत नाइट के बाद एयरपोर्ट लौटे एंकर ऑलमोस्ट आयुष की आज सुबह जयपुर जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर कहा- ‘आज मेरी इंडिगो ने फ्लाइट कैंसिल कर दी। अब पता नहीं जयपुर कैसे जाऊंगा।’

होटल रेफल्स में हो चुकी हाईप्रोफाइल शादियां होटल रेफल्स में कई हाईप्रोफाइल शादी हो चुकी हैं। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधु, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, हरियाणा के भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई और राजस्थान की रहने वाली IAS परी बिश्नोई की शादी भी यहां हो चुकी है।

……………

ये भी पढ़ें…

बहन की शादी में ‘भोजपुरी गाने’ पर नाची कृति सेनन,VIDEO:दुल्हन ने भी डांस किया, एक्टर वरुण शर्मा ने भी लगाए ठुमके; कल होंगे फेरे

उदयपुर में फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर और स्टेबिन बेन की शादी 11 जनवरी को होगी। आज दोपहर बाद मेहंदी का कार्यक्रम है, वहीं रात को संगीत नाइट होगी। उदयसागर झील के बीच रेफल्स होटल में वेडिंग हो रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *