MSS Champions in Pali became Women’s Premium League-2026 Champions | पाली में एमएसएस चैम्पियन बनी वूमेन प्रीमियम लीग-2026 चैम्पियन: फाइनल में कात्यायनी रॉयल्स को 22 रनों से हराया – Pali (Marwar) News
पाली में रविवार को महिला सुरक्षा सहयोगी समिति को ओर से वूमेन क्रिकेट का आयोजन किया गया। जिसमें मैच खेलते खिलाड़ी।
पाली शहर के सुमेरपुर रोड स्थित एक ग्राउंड में रविवार को वूमेन प्रीमियम लीग 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला सुरक्षा सहयोगी समिति पाली की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया। महिला खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के स
.

विजता टीम को प्रशस्ति पत्र देते हुए अतिथि।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एमएसएस चैंपियन और कात्यायनी रॉयल्स के बीच खेला गया। फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएसएस चैंपियन की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कात्यायनी रॉयल्स की टीम 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 67 रन ही बना सकी। इस तरह एमएसएस चैंपियन ने फाइनल मुकाबला 22 रनों से जीतकर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के दौरान मौजूद सभी टीमों के खिलाड़ी।
समिति अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि इससे पहले सेमीफाइनल में राजश्री इंडियंस, एमएसएस चैंपियन, द सुंदरी और कात्यायनी रॉयल्स की टीमें पहुंची थीं। समापन समारोह में बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट फील्डर सहित सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान मैच खेलते महिला खिलाड़ी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता भंवरनाथ योगी और राजेंद्र सिंह राजपुरोहित मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में भरत निंबार्क, कल्याण सिंह राठौड़, आरडी वैष्णव, जितेंद्र आडवाणी, भवानी सिंह, कुसुम शिवनानी, हंसा डागर, प्रकाश कुमावत, कपिल वैष्णव, विकास तंवर, अजय शर्मा, रेणु कंवर और रेखा श्रीमाली का विशेष योगदान रहा।

