Message of peace and harmony given through cycling | साइकिल यात्रा से शांति और सद्भाव का दिया संदेश: 71 लोगों ने 3 दिन में किया 170 किमी का सफर, मालपुरा में हुआ स्वागत – Bayavar News
![]()
ब्यावर से शुरू हुई 3 दिवसीय साइकिल यात्रा शनिवार देर रात मालपुरा स्थित जैन दादावाड़ी पहुंची। इस यात्रा में 71 साइकिल यात्रियों ने लगभग 170 किलोमीटर की दूरी तय की। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन तथा प्रदेश में शांति व सद्भाव का स
.
यात्रा से जुड़े समाजसेवी महेंद्र रांका और प्रकाश जैन ने बताया कि यह आयोजन जीतो यूथ ब्यावर और जैन सोशल ग्रुप स्पार्कल ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। श्रद्धालुओं ने तीन दिनों तक गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में जैन धर्म, अहिंसा और सद्भाव का संदेश दिया।
साइकिल यात्रियों ने ब्यावर जैन दादावाड़ी से प्रस्थान कर अजमेर जैन दादावाड़ी, जैन तीर्थ नारेली, जैन तीर्थ तिहारी और जैन दादावाड़ी मालपुरा के दर्शन किए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने श्री सोडा बालाजी और श्री डिग्गी कल्याणजी के भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश में सुख-शांति की कामना की।
आज होगा सम्मान समारोह श्री वीर जैन संघ के सह मंत्री अभिषेक रूनीवाल एवं युवा समाजसेवी विभोर रांका ने बताया कि रविवार को जैन दादावाड़ी मालपुरा में सभी साइकिल यात्रियों का दोनों संस्थाओं के तत्वावधान में प्रशासनिक अधिकारियों, संघ प्रमुखों एवं समाजजनों की उपस्थिति में सम्मान व बहुमान किया जाएगा।

