Health check-up camp held at Jhunjhunu Police Lines; people seen alert towards their health | जवानों ने जांची सेहत: झुंझुनूं पुलिस लाइन में जांच शिविर, स्वास्थ्य के प्रति दिखे सजग, – Jhunjhunu News
![]()
24 घंटे की मुस्तैद ड्यूटी, तनावपूर्ण माहौल और अनियमित खान-पान के बीच झुंझुनूं पुलिस अब अपनी सेहत को लेकर भी ‘अलर्ट मोड’ पर नजर आ रही है। जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय की विशेष पहल पर रविवार को पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
.
शिविर में पुलिस के जवान रविवार को अपनी सेहत की जांच करवाते हुए नजर आई।
एपेक्स स्काईलाइन हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस ‘निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप’ का उद्देश्य केवल जांच करना नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों को यह समझाना भी था कि एक स्वस्थ शरीर ही बेहतर कानून व्यवस्था की नींव रख सकता है।
कैंप में सुबह से ही पुलिस अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों का पहुंचना शुरू हो गया था। शिविर को प्रभावी बनाने के लिए कई स्तरों पर सुविधाएं दी गईं:
अनुभवी फिजिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट ने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्याओं को सुना और उन्हें उचित चिकित्सीय सलाह दी।
मौके पर ही बीपी, शुगर और ईसीजी (ECG) जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं, ताकि हृदय रोग और डायबिटीज जैसी साइलेंट बीमारियों का पता लगाया जा सके।
डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि कैसे ड्यूटी के दौरान हाइड्रेटेड रहें और कम समय में भी स्ट्रेचिंग व व्यायाम के जरिए तनाव को कम करें।
पुलिस ‘अवेयरनेस’ पर विशेष जोर
इस कैंप का सबसे सकारात्मक पहलू पुलिसकर्मियों के भीतर बढ़ी जागरूकता रही। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में हुए इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक कल्याण के प्रति गंभीर है।
पुलिस की नौकरी में अक्सर खुद के लिए समय निकालना मुश्किल होता है। ऐसे शिविर न केवल स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करते हैं, बल्कि जवानों का मनोबल भी बढ़ाते हैं।

