Constable dies of heart attack while on duty | कॉन्स्टेबल की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत: बारां में पुलिस लाइन में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम – Baran News



बारां में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात एक 29 वर्षीय कॉन्स्टेबल की रविवार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुबह ड्यूटी के दौरान ग्राउंड में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज

.

कोतवाली थाने के एएसआई बनवारीलाल ने बताया कि भवरगढ़ थाना इलाके के नयागांव निवासी धनराज ​सहरिया 29 पुत्र जोगेंद्र सहरिया बारां पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। रविवार को सुबह वह ड्यूटी के दौरान ग्राउंड की तरफ गए थे। इस दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई।

सूचना के बाद बहन पहुंचीं मौके पर कोतवाली थाने के एएसआई ने बताया कि धनराज की चचेरी बहन कॉन्स्टेबल मंजू पुलिस लाइन बारां में ही रहती है और सदर में तैनात है, उसको सूचना दी गई। उसके बाद मंजू भी मौके पर पहुंची। तबीयत बिगड़ने के बाद धनराज को वहां मौजूद साथी पुलिसकर्मी तुरंत प्रिया हॉस्पिटल ले गए और भर्ती कराया। इस दौरान परिजनों को भी सूचना दी गई। इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद कॉन्स्टेबल धनराज सहरिया की मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

साल 2017 में हुए थे भर्ती कॉन्स्टेबल धनराज साल 2017 में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में मां, पत्नी और 2 बच्चे है। घटना की सूचना मिलने पर बारां पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश चौधरी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक अंदासू और एएसपी चौधरी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *