Congressmen observed fast in Dholpur | धौलपुर में कांग्रेसियों ने रखा उपवास: मनरेगा बचाने के लिए गांधी पार्क में प्रदर्शन, केंद्र की नीतियों का किया विरोध – Dholpur News
![]()
धौलपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन और उसे कमजोर करने के प्रयासों के विरोध में प्रदर्शन किया। यह विरोध धरना एवं उपवास गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गां
.
धरना एवं उपवास की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी, धौलपुर के अध्यक्ष और विधायक संजय कुमार ने की। इस अवसर पर धौलपुर विधायक शोभा रानी कुशवाहा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री, पंडित साकेत बिहारी शर्मा, पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिडोरा सहित प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, अग्रिम संगठन के सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
25 फरवरी तक चलेगा आंदोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष विधायक संजय कुमार ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 5 जनवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले इस आंदोलन के तहत आज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपवास रखा गया। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीब, गांव और मजदूरों के काम के अधिकार की गारंटी है, लेकिन केंद्र सरकार ने इसके मूल स्वरूप को कमजोर कर दिया है।
विधायक संजय कुमार ने आगे कहा कि मनरेगा में किया गया नया कानून मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन बढ़ेगा और बेरोजगारी में भी इजाफा होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा की बहाली के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी।
मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग धौलपुर विधायक शोभा रानी कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा योजना ने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इस योजना को महात्मा गांधी के विचारों और ग्राम स्वराज की अवधारणा से जुड़ा बताया। कांग्रेस की मांग है कि मनरेगा को उसके अधिकार आधारित मूल स्वरूप में तुरंत बहाल किया जाए।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री, पंडित साकेत बिहारी शर्मा और पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिडोरा ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने को गरीबों के साथ अन्याय करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जनजागरण अभियान चलाकर जनता को इस मुद्दे पर जागरूक करेंगे।
प्रदेश पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को समाप्त कर रही है, जिससे देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव धनेश जैन ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

