Congress observes fast over renaming of MNREGA | मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस ने रखा उपवास: बोले-मनरेगा रोजगार की गारंटी, इसे कमजोर करने का प्रयास, बर्दाश्त नहीं करेंगे – Ajmer News
मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने गांधी भवन पर धरना देकर उपवास रखा और विरोध जताया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा से गांव, किसान का विकास हो रहा है। मनरेगा रोजगार की गारंटी है और उसे कमजोर करने और महात्मा गांधी के नाम को मिटान
.
शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, महेन्द्रसिंह रलावता, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता द्रोपदी कोली, पूर्व आरटीडीसी चेयरमेन धर्मेंद्रसिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे। इस दौरान सम्बोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि इस योजना की पूरे विश्व में प्रशंसा हुई और कोरोना काल में सहारा बनी। मनरेगा का केवल नाम नहीं बदला, बल्कि मनरेगा की आत्मा को मारने का काम किया है। कांग्रेस की ओर से नियमित रूप से आन्दोलन किया जा रहा है और ये आगे भी जारी रहेगा। जनता के बीच जाएंगे और जनजागरण करेंगे।

मनरेगा का नाम बदलने को लेकर विरोध जताया।

