Accused arrested for cheating in the name of group loan | समूह लोन के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार: झाड़ोल पुलिस ने आरोपी मैनेजर को किया गिरफ्तार, 2 साथियों के साथ मिलकर कलेक्शन के पैसे का किया था गबन – Udaipur News



झाड़ोल कस्बे में एक निजी माइक्रो फाइनेंस बैंक में कार्यरत तीन कर्मचारियों ने महिलाओं के समूह लोन की राशि हड़प कर फरार हो गए,

उदयपुर की झाड़ोल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समूह लोन के पैसे हड़पने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। झाड़ोल कस्बे में एक निजी माइक्रो फाइनेंस बैंक में कार्यरत तीन कर्मचारियों ने महिलाओं के समूह लोन की राशि हड़प कर फरार हो गए थे। मामला दर्ज होन

.

थानाधिकारी फैलीराम ने बताया कि झाड़ोल कस्बे में स्थित निजी माइक्रो फाइनेंस बैंक फाइनेंशियल इन्फ्लूजन लिमिट इंडसलैंड बैंक के ब्रांच मैनेजर पृथ्वीपाल सिंह ने मामला दर्ज करवाया। कि पहले उनकी शाखा में सोहनलाल, महेंद्र और धर्मेंद्र कलेक्शन मैनेजर का कार्य करते थे, तीनों आरोपियों ने 55 महिलाओं से समूह लोन के प्री पेमेंट और अन्य लोगों से बड़ा लोन दिलाने का झांसा देकर कुल 7 लाख 56 हजार रुपए ले लिए और शाखा में जमा नहीं करवाए। ब्रांच मैनेजर को जब गबन का पता चला तो तीनों आरोपियों से कलेक्शन के पैसे लौटाने को कहा। इस पर तीनों आरोपियों ने ब्रांच मैनेजर पृथ्वी पाल सिंह को धमकाते हुए मना कर दिया।

पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र पिता रामेश्वर निवासी कुचामन सिटी, नागौर को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से अन्य दोनों फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपी को पकड़ने में झाड़ोल थानाधिकारी फैलीराम के निर्देशन में एएसआई दिनेश कुमार,कांस्टेबल जितेंद्र कुमार,लक्ष्मीलाल,बाघपुरा थाने के हेड कांस्टेबल भेरूलाल,फलासिया थाने के कांस्टेबल मोटाराम की मुख्य भूमिका रही।

इनपुट – दुष्यंत पूर्बिया, झाड़ोल।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *