9 kg of poppy husk seized from trailer one smuggler arrested Churu Rajasthan | ट्रेलर से 9 किलो डोडापोस्त जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार: दूधवाखारा पुलिस ने सोलर प्लेट के बक्से में छिपाया मादक पदार्थ पकड़ा – Churu News


चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर ट्रेलर 9 किलो डोडा पोस्त जब्त किया।

चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रेलर से नौ किलो डोडापोस्त जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

.

प्रशिक्षु आरपीएस स्वाति बुरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत दूधवाखारा थाना क्षेत्र में सिरसली गांव के पास नाकाबंदी की गई थी।

नाकाबंदी के दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर को रोका गया। ट्रेलर में सोलर प्लेट के बक्से भरे हुए थे। तलाशी लेने पर पुलिस को इन बक्सों के बीच छिपाकर रखा गया नौ किलो डोडापोस्त मिला।

पुलिस ने डोडापोस्त जब्त कर ट्रेलर ड्राइवर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने डोडापोस्त जब्त कर ट्रेलर ड्राइवर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने ट्रेलर और डोडापोस्त को जब्त कर लिया। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी लक्ष्मणसिंह राजपूत (37) को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ट्रेलर ड्राइवर मुंद्रा पोर्ट से हिमाचल प्रदेश के कालका जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की आगे की जांच रतननगर थानाधिकारी रामनिवास बीड़ासरा करेंगे। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रशिक्षु आरपीएस स्वाति बुरी, हेड कॉन्स्टेबल रामकुमार, कॉन्स्टेबल राजेश, राजेश कुमार और सोमवीर शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *