8 players selected for Taekwondo National Competition | ताईक्वांडो नेशनल प्रतियोगिता में 8 खिलाड़ियों का चयन: 13 से 15 तक दिल्ली में खेली जाएगी प्रतियोगिता, सब जूनियर क्योरुगी का आयोजन – Kota News
![]()
कोटा जिले के ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कोटा डिस्ट्रिक्ट ताईक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 से 15 जनवरी तक दिल्ली में नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया रहा
.
अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि राजस्थान टीम के कोच के रूप में अभिमन्यु शर्मा एवं आकाश नरवाल को शामिल किया गया है। कोटा के खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन से जिलेभर के खेल प्रेमियों, अभिभावकों और ताईक्वांडो खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि कोटा के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

