Students took an oath to stay away from drugs Jhalawar Rajasthan | विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ: स्वस्थ रहने और जंक फूड से दूर रहने की सलाह – jhalawar News
झालावाड़ में गुराडिया ब्लॉक पिडावा में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
झालावाड़ के गुराडिया ब्लॉक पिडावा स्थित एक निजी शिक्षक महाविद्यालय में स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
.
आरोग्य भारती विभाग संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने विद्यार्थियों को जंक फूड से बचने और मोटा अनाज खाने की सलाह दी। प्रिंसिपल सविता पाठक ने सभी को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन और हास्यासन का अभ्यास करवाया।

आरोग्य भारती विभाग संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने विद्यार्थियों को मोटा अनाज खाने की सलाह दी।
संस्था निदेशक संजय कुमार ने विद्यार्थियों को प्रकृति के करीब रहने के लिए प्रेरित किया। छात्र बुलबुल सेन ने विभिन्न स्रोतों का वाचन किया। कार्यक्रम में 30 छात्र, 35 छात्रा व शिक्षक, अध्यापिकाओं और संस्थान के समस्त स्टाफ ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में विभाग संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इसी अवसर पर आरोग्य भारती की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया।
विभाग संयोजक ने पिडावा तहसील संयोजक के रूप में संजय जैन, तहसील महिला प्रमुख के रूप में सविता पाठक और तहसील सचिव के रूप में शैलेंद्र सुल्तानी को मनोनीत किया। उन्हें निर्देश दिए गए कि वे पूरे क्षेत्र में नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करें।

