Shivpura police caught two smugglers with opium worth 5 lakh in Pali, January 10, 2026 | पाली में गेंहूं की आड़ में अफीम की तस्करी पकड़ी: 5 लाख के अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, देर रात की कार्रवाई – Pali (Marwar) News



पाली के शिवपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को गेंहू की आड़ में अफीम की तस्करी करने के मामले में पकड़े गए आरोपी।

पाली में गेंहू से भरे ट्रक में अफीम की तस्करी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब पौन तीन KG अफीम बरामद किया। शुक्रवार देर रात को पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के जाडन के पास जोधपुर रेंज स्

.

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार शाम को जाडन के पास नाकाबंदी की। इस दौरान मारवाड़ जंक्शन से जोधपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक को रोका। जिसमें गेंहूं की बोरियां भरी हुई थी। ट्रक में सुभाष और लक्ष्मण नाम के दो युवक सवार थे। पूछताछ में उन्होंने गेंहू जोधपुर ले जाना बताया। देर रात तक ट्रक की तलाशी की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान गेंहू की बोरियों के बीच छुपाया हुआ करीब दो किला 369 ग्राम अफीम का दूध मिला। जिसे दोनों आरोप अवैध रूप से परिवहन कर रहे थे। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर ट्रक और अफीम का दूध जब्त किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *