Rajasthan Kota Nayapura Police Station Muktidham Day Ceremony Death Third Day Ritual Ashes Missing | कोटा के नयापुरा मुक्तिधाम से अस्थियां चोरी: दो दिनों में दूसरी घटना, तांत्रिक क्रियाओं के निशान से फैला आक्रोश – Kota News


कोटा शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित श्मशान घाट से एक बार फिर अस्थियां चोरी होने का गंभीर मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि बीते दो दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है, जिससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।

.

दरअसल, 8 जनवरी को एक महिला मोहिनीबाई की डेथ हो गई। शनिवार को उसकी तीये की रस्म के लिए परिजन नयापुरा श्मशान घाट गए, जहां उन्होंने देखा कि अस्थियों के साथ छेड़छाड़ की गई है और कुछ अस्थियां गायब हैं। मौके पर तांत्रिक क्रियाओं के निशान भी दिखाई दिए, जिससे परिजन आहत और गुस्सा हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका के बेटे ने नयापुरा थाने में अस्थियों के साथ छेड़छाड़ और अस्थियां गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले भी 8 जनवरी को ही नयापुरा मुक्तिधाम से अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया था। नयापुरा पावर हाउस के पास खाई रोड निवासी कमला देवी गोयल का निधन 6 जनवरी को हुआ था। परिजनों ने उसी दिन शाम को नयापुरा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया था। 8 जनवरी को तीसरी की क्रिया के लिए पहुंचे परिजनों को वहां अंतिम संस्कार स्थल पूरी तरह साफ मिला और अस्थियां व राख गायब थीं।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने मुक्तिधाम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और मुक्तिधाम में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें

कोटा में श्मशान से अस्थियां चोरी,राख पूरी तरह गायब मिली:6 दिन में दूसरी घटना, मुक्तिधाम में सीसीटीवी लगाने की मांग उठी

कोटा के रामगंजमंडी के श्मशान घाट से एक बार फिर अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया है। परिजन आज तीये की रस्म के लिए मुक्तिधाम पहुंचे तो अस्थियां गायब मिली। सूचना पर डीएसपी घनश्याम मीणा, एसएचओ संदीप शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल मौके पर पहुंचे। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *