Rajasthan kota Fog covered Kota. Kota today’s weather update, 10January | कोटा में कोहरा छाया: विजिबिलिटी 100 मीटर, सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ी, 3-4 दिन ऐसी ही सर्दी रहेगी – Kota News



कोटा में ठंड का कहर बरकरार है। आज सुबह शहर सहित ग्रामीणों इलाको में कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े 7 बजे करीब शहर के घोड़े वाला बाबा सर्किल कोहरे में लिपटा रहा। विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रही। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई।

.

बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जिस कारण दिन में भी रात जैसी ठंड का अनुभव हुआ। हालांकि दोपहर होते होते हल्की धूप निकली। लेकिन लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिन इसी तरह की सर्दी रहने की संभावना जताई है।

सर्दी को देखते हुए कलेक्टर ने पहले ही 8 वीं तक के सरकारी व निजी स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 साल के बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर रखा है।

दिन अधिकतम न्यूनतम
9 जनवरी 18.2 8.6
8 जनवरी 18 6.8
7 जनवरी 14.9 7.4
6 जनवरी 15 7.7
5 जनवरी 16.5 8.8



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *