Rajasthan Bajri Mafia Terror; Dausa SHO Ramsharan | Police Assault | SHO बोले- पुलिसकर्मियों को उठा रहे बजरी माफिया: कुछ भी कर लो, ये रुक नहीं पाएंगे; सफाई दी- लोगों को शांत करने के लिए कहा – Bandikui News


.

ये कहना है दौसा के कोलवा थाने के एसएचओ रामशरण गुर्जर का। दरअसल, पुलिस ने बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का पीछा किया तो माफिया तेज स्पीड में ट्रैक्टर भगा ले गए। इस दौरान एक ट्रैक्टर अलवर के टहला थाना क्षेत्र के गांव में घुस गया।

यहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मकान की दीवार तोड़ दी और यहां बंधी 3 बकरियों को कुचल दिया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पीछा कर रही बसवा थाने की पुलिस गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने घेर लिया।

सूचना पर कोलवा थाने से पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता मौके पर पहुंचा था। ग्रामीणों को समझाने के दौरान थानाधिकारी रामशरण गुर्जर ने खनन माफिया के पुलिसकर्मियों को उठाने और मारपीट करने की बात कही।

ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकने का इशारा किया तो भगा ले गए SHO रामशरण गुर्जर ने बताया- बसवा थाने में तैनात ट्रेनी RPS ओमप्रकाश गोदारा टीम के साथ शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान बसवा की तरफ से बजरी से भरे 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली आते दिखे।

पुलिस ने इन ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर तेज रफ्तार में ट्रैक्टर भगा ले गए। 2 ट्रैक्टर रात का फायदा उठाकर गलियों से होकर निकल गए। एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में मेगा हाईवे से जैस्या की ढाणी की तरफ चला गया।

दीवार से टकराया ट्रैक्टर, 3 बकरियों को कुचला ट्रैक्टर दौसा जिले की सीमा पार कर अलवर के टहला थाना क्षेत्र के सकट बाराओ के बास में घुस गया। गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और मकान की दीवार तोड़ दी। इस दौरान वहां बंधी 3 बकरियों को भी कुचल दिया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।

रामशरण गुर्जर ने बताया- बजरी माफिया का पीछा कर रही बसवा पुलिस गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने उनको घेर लिया। सूचना मिलने पर रात करीब 9 बजे मैं टीम के साथ सकट बाराओ गांव पहुंचा और लोगों को शांत करवाने के लिए मैंने ये बयान दिया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बकरियों को कुचल दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिलाओं ने खरी-खोटी सुनाई।

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बकरियों को कुचल दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिलाओं ने खरी-खोटी सुनाई।

नंबर प्लेट नहीं रखते, गांव के बीच से भागने की कोशिश करते हैं रामशरण गुर्जर ने बताया- राजगढ़ का गिरोह बहुत सक्रिय है। ये लोग नंबर प्लेट नहीं रखते हैं और ढाणियों के बीच से निकलने की कोशिश करते हैं। पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। हादसे के कुछ देर बाद बांदीकुई, राजगढ़ और टहला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत करवाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *