Patwar Sangh elections unopposed, Ramchandra became district president | पटवार संघ के चुनाव निर्विरोध, रामचन्द्र बने जिलाध्यक्ष – pratapgarh (Rajasthan) News



प्रतापगढ़| राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा प्रतापगढ़ का चुनाव शनिवार को एक निजी रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ। प्रदेशाध्यक्ष द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित इस निर्वाचन में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री और

.

चुनाव पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र मीणा की निगरानी में, चुनाव अधिकारी दीपक राव मराठा, घनश्याम टेलर और ललिता भाणेकर (भू-अभिलेख निरीक्षक) ने सम्पन्न करवाया। निर्वाचित पदाधिकारियों को तहसीलदार भागीरथ मीणा ने शपथ दिलवाई। निर्वाचन प्रक्रिया के पश्चात पटवार संघ और कानूनगो संघ की सामूहिक सभा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के समस्त पटवारी और अभिलेख निरीक्षक उपस्थित रहे। तहसीलदार भागीरथ मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र मीणा, कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुलाल मीणा, दीपक राव मराठा और अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला संयोजक राधेश्याम धाकड़ ने सभा को संबोधित किया। सभा का संचालन भू-अभिलेख निरीक्षक घनश्याम टेलर ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *