Pak smugglers used drones to drop 505 grams of heroin worth Rs 2.50 crore in 40 KJD, Khajuwala; search operation launched | सर्च अभियान: पाक तस्करों ने ड्रोन से खाजूवाला के 40 केजेडी में गिराई 2.50 करोड़ रुपए की 505 ग्राम हेरोइन – Bikaner News



पाकिस्तानी तस्करों ने बीकानेर के खाजूवाला में बॉर्डर से तीन किमी दूर 40 केजेडी में देर रात को ड्रोन से 2.50 करोड़ रुपए की 505 ग्राम हेरोइन गिराई। किसान की सूचना पर बीएसएफ और पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर हेरोइन बरामद कर ली। गुरुवार की देर रात एक बजे खाजू

.

बीएसएफ और पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में पैकेट खोला तो उसमें 505 ग्राम हेरोइन बरामद हो गई। बरामद की गई हेरोइन की कीमत ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की तो घटनास्थल से 2 किमी दूर बिना नंबर की एक बाइक बरामद हुई। आशंका जताई जा रही है कि पाक तस्करों की ओर से ड्रोन से गिराई हेरोइन की डिलिवरी लेने लोग पहुंचे थे। लेकिन, बीएसएफ और पुलिस की सक्रियता को देखते हुए बाइक छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

खाजूवाला पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज किया गया है जांच पूगल एसएचओ समरवीरसिंह को सौंपी गई है। जानकारी पर खाजूवाला पुलिस थाने के एसएचओ सुरेन्द्र प्रजापत, बीएसएफ की भगत पोस्ट के इंस्पेक्टर देवेन्द्रसिंह, एएसआई ओमकारसिंह, कांस्टेबल महेश कुमार बीएसएफ की 96 बटालियन के कमांडेंट अभिमन्यु झा और सीओ खाजूवाला अमरजीत चावला मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

बीकानेर रेंज में तीन सालों में 158.466 किग्रा हेरोइन बरामद की जा चुकी है।

हेरोइन के पैकेट पर नीले-पीले रंग की चमकीली छड़ें लगी थी : रात के अंधेरे में डिलीवरी लेने के लिए आने वालों को हेरोइन ढूंढने में परेशानी ना हो, इसके लिए पाक तस्करों ने पैकेट पर नीले और पीले रंग की दो चमकीली छड़ें लगा रखी थी। पैकेट पर पर लगी ये दोनों छड़ें दूर से ही चमक रही थी। पीले रंग के प्लास्टिक पैकेट के ऊपर स्ट्रिप और नीले-पीले रंग की चमकीली छड़ें हटाई और पैकेट पर लगी प्लास्टिक टेप हो हटाया तो उसमें पारदर्शी प्लास्टिक थैली निकली। उसके नीचे सफेद कपड़े की थैली थी जिसकी सिलाई की गई थी। कपड़े पर मुहर लगी थी 111 लॉयन 2025 लिखा था और शेर का चित्र बना था।

पाक तस्करों ने कोहरे की आड़ में अपने काम को अंजाम देने के लिए ड्रोन उड़ाया और 2.50 करोड़ रुपए की हेरोइन खाजूवाला में गिराई। बीकानेर जिले में पिछले चार-पांच दिनों से तेज सर्दी और घना कोहरा छाया है। ग्रामीण इलाकों में तो रोज रात को 8 बजे के बाद ही ओस जमने लगती है और घना कोहरा छा जाता है। पाकिस्तानी तस्करों ने इसी का फायदा उठाकर हेरोइन तस्करी की। गुरुवार की रात को भी कोहरा था। पाक तस्करों ने कोहरे की आड़ में ड्रोन उड़ाया और डिलीवरी के लिए बॉर्डर से तीन किमी दूर वन विभाग का सुनसान बारानी इलाका चुना। किसान की सजगता से पाक तस्करों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके और हेरोइन पकड़ी गई।

कोहरे की आड़ में बॉर्डर पार से तस्करी

खाजूवाला में 4 सालों में 10.237 किग्रा हेरोइन बरामद : पाक तस्करों की ओर से 4 सालों में खाजूवाला बॉर्डर पर भेजी गई 10.237 किग्रा हेरोइन बरामद की गई। 28 दिसंबर, 22 को मुकदमा दर्ज हुआ जिसमें ग्राम 2 केवाईएम के नजदीक 2.080 किग्रा, 23 में एक भी मामला नहीं। वर्ष्ज्ञ, 24 में 3 अक्टूबर को दर्ज केस में रोही चक 43 केजेडी में 2.140 किग्रा, 30 अक्टूबर को दर्ज केस में रोही चक 38 केवाईडी में 2.538 किग्रा, 15 नवंबर को दर्ज केस में रोही चक 6 केजेडी में 828 ग्राम, 17 नवंबर को दर्ज केस में चक 10 बीडी में 986 ग्राम और वर्ष, 25 में 12 अगस्त को दर्ज केस में चक 20 बीडी में 1.665 किग्रा हेरोइन बरामद की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *