Kirodi Meena reached the homes of the victims of the Harmada accident. | हरमाड़ा हादसे के मृतकों के घर पहुंचे किरोड़ी मीणा: मौत से 5 घंटे पहले मंत्री की लंबी उम्र की दुआ मांगी थी, 12.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता सौंपी – Niwai News


पिछले साल 3 नवंबर को जयपुर के हरमाड़ा में हुए हादसे में टोंक के राजधिराजपुरा गांव के दो युवकों की मौत हो गई थी। इनमें से एक युवक ने हादसे से 5 घंटे पहले मंत्री किरोड़ी मीणा की फोटो के साथ फेसबुक पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था- आपको हमारी उम्र लग जाए।”

.

हादसे के 68 दिन बाद शनिवार को मंत्री किरोड़ी मीणा निवाई के राजधिराजपुरा गांव पहुंचे और संवेदना जताई। मंत्री ने मुरली मीणा (35) पुत्र धन्नालाल मीणा और सुरेश मीणा (32) पुत्र बद्रीलाल मीणा के परिवारों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता सौंपी। साथ ही घर की मरम्मत के लिए 2.5 लाख रुपए दिए।

इस दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना एक सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त की और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

मंत्री किरोड़ी मीणा के राजधिराजपुरा गांव पहुंचने के PHOTOS…

मुरली की फोटो के सामने खड़े मंत्री किरोड़ी मीणा।

मुरली की फोटो के सामने खड़े मंत्री किरोड़ी मीणा।

मुरली उर्फ महेश की पत्नी सुमन मीणा को मंत्री किरोड़ी मीणा ने 5 लाख रुपए सौंपे।

मुरली उर्फ महेश की पत्नी सुमन मीणा को मंत्री किरोड़ी मीणा ने 5 लाख रुपए सौंपे।

सुरेश के पिता बद्री मीणा को मंत्री किरोड़ी मीणा ने मुरली के घर की मरम्मत के लिए 2.5 लाख रुपए सौंपे।

सुरेश के पिता बद्री मीणा को मंत्री किरोड़ी मीणा ने मुरली के घर की मरम्मत के लिए 2.5 लाख रुपए सौंपे।

मंत्री किरोड़ी मीणा ने मुरली और सुरेश के परिवार से बात की।

मंत्री किरोड़ी मीणा ने मुरली और सुरेश के परिवार से बात की।

सुरेश की पत्नीकांता मीणा से मंत्री किरोड़ी मीणा ने बात की और 5 लाख रुपए सौंपे।

सुरेश की पत्नीकांता मीणा से मंत्री किरोड़ी मीणा ने बात की और 5 लाख रुपए सौंपे।

किरोड़ी मीणा के जन्मदिन पर पोस्ट की थी

बता दें… 3 नवंबर को डॉ. किरोड़ी मीणा का जन्मदिन आता है। सुबह 7:41 बजे मुरली उर्फ महेश ने फेसबुक पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की तस्वीर के साथ पोस्ट की। जिसमें उसने लिखा…

QuoteImage

कैबिनेट मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा जी… आपके जन्मदिन पर इतना ही कहेंगे कि आपको हमारी उम्र लग जाए, बाबा किरोड़ी लाल मीणा को हार्दिक शुभकामनाएं, आप स्वस्थ रहो।

QuoteImage

इसी दिन मुरली उर्फ महेश मीणा और उसके दोस्त सुरेश मीणा की दोपहर करीब एक बजे जयपुर के हरमाड़ा में हुए भीषण हादसे में डंपर ने जान ले ली।

मुरली का किरोड़ी मीणा को लेकर किया गया फेसबुक पोस्ट।

मुरली का किरोड़ी मीणा को लेकर किया गया फेसबुक पोस्ट।

सीकर में हलवाई का काम कर घर लौट रहे थे दोनों

मुरली और सुरेश दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों के घर आमने- सामने हैं। दोनों जयपुर में हलवाई का काम करते थे। हादसे से 3 दिन पहले ही दोनों बाइक से हलवाई का काम करने सीकर गए थे।

वहां से वे 3 नवंबर की सुबह बाइक से गांव आ रहे थे। इसी दौरान जयपुर के हरमाड़ा में हुए हादसे में उनकी मौत हो गई।

क्रिकेट के शौकीन थे

दोनों क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी थे। दोनों कॉम्पटीशन में साथ ही खेलते थे। गांव में होने वाली हर खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते थे।

सुरेश मीणा के 8 वर्ष का बेटा और 11 वर्ष की बेटी है। मुरली उर्फ महेश मीणा के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 5 और 7 साल है।

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

सुबह लिखा…आपको हमारी उम्र लग जाए, 5 घंटे बाद मौत:मंत्री किरोड़ीलाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाला युवक जयपुर में डंपर हादसे का शिकार हुआ

3 नवंबर की सुबह 7:41 बजे मुरली उर्फ महेश ने फेसबुक पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की तस्वीर के साथ किरोड़ी मीणा को शुभकामना देने का पोस्ट किया। यह उसकी आखिरी पोस्ट बन गई। इसके करीब 5 घंटे बाद मुरली यह दुनिया छोड़ गए। (पूरी खबर पढ़ें…)

देखते ही देखते जयपुर की सड़क पर बिछ गईं लाशें:बेकाबू डंपर ने 400 मीटर में 26 लोगों को कुचला, 14 की मौत; 7 गंभीर

जयपुर में बेकाबू डंपर ने महज 400 मीटर में 17 गाड़ियों को रौंद डाला। 26 लोगों को कुचल डाला। इसमें से 14 की मौत हो गई। 12 घायल हैं। इनमें से 7 की स्थिति गंभीर है। इन्हें सवाई मान सिंह (SMS) हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। (पूरी खबर पढ़ें…)

14 लोगों की हत्या कारण था मामूली विवाद, जयपुर में मौत बनकर दौड़े डंपर का कार रही थी पीछा

जयपुर के हरमाड़ा में जो भी रास्ते में आया, डंपर कुचलता चला गया। ये हादसा नहीं, सामूहिक हत्याकांड था। इसकी वजह एक मामूली झगड़ा था। (पूरी खबर पढ़ें…)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *