Food provided to disabled children | दिव्यांग बच्चों को कराया भोजन – Sriganganagar News


श्रीगंगानगर| लायंस क्लब श्रीगंगानगर सैंटर की ओर से सेवा सप्ताह के तहत तपोवन मनोविकास विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को गरम दूध, जलेबी व भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ लॉयन घनश्याम राजपुरोहित के सहयोग से आयोजित हुआ।

.

क्लब अध्यक्ष श्यामसुंदर गोस्वामी ने कहा कि लायंस क्लब समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। सेवा सप्ताह चेयरमैन राजेश सिंगल ने सेवा कार्यों को मानवता का सच्चा धर्म बताया। रीजन चेयरमैन शैलेन्द्र साहू, विनोद सेठी, विमल बिहानी, कुमुद गुप्ता, आशीष अरोड़ा सहित अनेक लायंस सदस्य मौजूद रहे। सुमेरचंद बोरड़, दलजीत सिंह एवं मनोज चितलांगिया ने आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *