Fog subsided after a week, the sun was visible in the morning. | टोंक में कोहरे और कड़ाके की सर्दी से राहत: जिला में सप्ताह भर बाद मौसम साफ, सुबह से नजर आया सूरज – Tonk News



सप्ताह भर बाद आठवें दिन शनिवार को कोहरा नहीं छाने से सुबह से ही सूर्य नजर आ रहा है। इससे लोगों को गलत से काफी राहत मिली है।

टोंक जिले में शनिवार को सप्ताह भर बाद मौसम साफ रहा। सुबह से सूरज दिखाई दिया और कोहरे का असर बिल्कुल नहीं रहा। ऐसे में वाहन चालकों और आम जनता को सर्दी और कोहरे से काफी हद तक राहत महसूस हुई। हालांकि सुबह के समय मध्यम गति की हवा चलने से सर्दी का एहसास ह

.

अधिकांश जगह कोहरा न होने से लोगों की दिनचर्या सुबह से ज्यादा प्रभावित नहीं हुई। नेशनल हाईवे समेत अन्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पहले के मुकाबले बढ़ी। कामकाजी लोग भी सुबह के समय ज्यादा परेशान नहीं नजर आए। सूर्य निकलने से लोग छतों पर नजर आए और सुबह 9 बजे के बाद बाजारों में भी लोगों की आवाजाही काफी बढ़ गई। शहरी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा भीड़ कचोरी-पकौड़ी, समोसे, दूध-जलेबी की दुकानों पर देखी गई।

धूप निकलते ही बच्चे और युवा भी छतों पर पतंगबाजी करते नजर आए। एक सप्ताह बाद सुबह से दिखाई देने वाली सूरज की रोशनी से लोगों को काफी राहत मिली। गलन से राहत पाने के लिए बच्चे और बड़े छतों पर नजर आए और ज्यादातर ने पतंगबाजी का आनंद उठाया। हालांकि मध्यम गति की हवा के साथ हल्का ठंडक का असर रहा, लेकिन धूप निकलने से इसका असर महसूस नहीं हुआ।

इस बदले मौसम के चलते तापमान में भी थोड़ा अंतर आया है। अधिकतम तापमान 24 घंटे में एक डिग्री बढ़कर आज 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 7 डिग्री सेल्सियस रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *