Ever since Modi became Prime Minister, MNREGA has been under a bad eye. | मोदी जब से प्रधानमंत्री बने,तब से मनरेगा पर कुदृष्टि पड़ी: अब ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा मिलेगा,केंद्र सरकार मजदूर विरोधी – Sikar News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला व अन्य नेता।
मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत की है। इसके तहत कल सीकर में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और नेता अंबेडकर पार्क पर एक दिवसीय उपवास करेंगे। इस संबंध में आज शाम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने जानकारी दी।
.
सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ संग्राम शुरू किया है। जिसके तहत कल सीकर में अंबेडकर पार्क में एक दिवसीय उपवास किया जाएगा। क्योंकि केंद्र सरकार ने 20 साल पहले बने मनरेगा कानून को खत्म करने का काम किया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा-जब से मोदी प्रधानमंत्री बने तब से उनकी कुदृष्टि मनरेगा पर थी।
इसके जरिए ही गांव के गरीब व्यक्ति को चूल्हा जलाने के लिए रोजगार मिल जाता था। लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने तब से उनकी कुदृष्टि मनरेगा कानून पर पड़ी थी। उन्होंने अपने संसदीय भाषण में भी कहा था कि मनरेगा में बड़ी कमियां है,इसको ठीक किया जाए।
मोदी ने बड़े सोच-समझकर इसका जी रामजी नाम किया। नाम परिवर्तन के साथ ही इस कानून का जो उद्देश्य था मजदूर को रोजगार देना,उसे खत्म किया है। अब नया कानून केंद्र सरकार पर आधारित है। पहले ग्राम पंचायत गांव का प्लान बनाकर काम किया करती थी। लेकिन अब केंद्र से काम पास होकर आएंगे और फिर ठेकेदारी प्रथा बढ़ जाएगी।
केंद्र सरकार ने इसमें 60:40 का अनुपात किया है। पहले 100% मजदूरी का पैसा केंद्र सरकार ही देती थी। लेकिन अब केवल 60% ही केंद्र सरकार देगी और बाकी 40% राज्य सरकार को देना होगा। हर राज्य की ऐसी स्थिति नहीं कि वह 40 % मजदूरी का पैसा दे। ऐसे में उस राज्य में विकास रुक जाएगा। केंद्र सरकार मजदूर विरोधी है।
इस दौरान कांग्रेस जिला प्रभारी विशाल जांगिड़,सीकर विधायक राजेंद्र पारीक,धोद कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश दानोदिया, निवर्तमान सभापति जीवण खां, संगठन महासचिव पुरुषोत्तम शर्मा, निवर्तमान उपसभापति अशोक चौधरी,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी, सेवादल जिलाध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजू गोदारा,NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा,ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश सैनी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

