Engineer caught with 1.5kg opium milk in Barmer | बाड़मेर में 1.5KG अफीम दूध के साथ पकड़ा इंजीनियर: 7.50 लाख रुपए है कीमत, गायों के गोबर बाड़े से करता था तस्करी – Barmer News
गायों के बाड़े में गोबर डालने की आड़ में मादक-पदार्थ की तस्करी कर रहे तस्कर को बाड़मेर एएनटीएफ और धोरीमन्ना पुलिस की टीमों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से डेढ़ किलो अफीम का दूध बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 7.50 लाख रुपए है। फिलहाल पुलिस आरोपी स
.
एटीएस आईजी विकास कुमार ने बताया- बाड़मेर एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि बालोतरा जिले के धोरीमन्ना इलाके में अफीम के दूध की बड़ी खेप फुटकर बचने के लिए आने वाली है। टीम ने धोरीमन्ना पहुंचकर सूचना इकट्ठी की। इस पर धोरीमन्ना निवासी सत्यपाल की भूमिका संदिग्ध नजर आई।
पॉलोटेक्निक से इंजीनियरिंग की,व्यापार किया लेकिन असफल होने पर शुरू की तस्करी
एएनटीएफ टीम के अनुसार सत्यपाल ने पॉलोटेक्निक से इंजीनियरिंग की। इसके उसने ने खुद का अपना व्यापार करने के लिए अलग-अलग कारोबार में हाथ आजमाया लेकिन हर जगह विफल रहा। सत्यपाल के चाल-ढाल इन दिनों बदले से नजर आने के कारण उसकी हरकतें संदिग्ध नजर आई।

आरोपी से टीम ने अफीम दूध की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
पढ़ा-लिखा आरोपी गायों के बाड़े में गोबर डालने पर टीम को हुआ संदेह
पुलिस के अनुसार- पड़ोसी ने बताया कि सत्यपाल पढ़ा लिखा इंजीनियरिग की हुई है। गायों के बाड़े में गोबर डालने के काम खुद को रखता था, लेकिन अब गायों के गोबर को डालना उसका शौक बन गया। तब एएनटीएफ को संदेह हुआ। उसकी हरकतों नजर रखनी शुरू की। सुबह गायों के बाड़े में आयाऔर गायों के लिए बने बाड़े में जाकर कुछ करता रहता था।
गायों के छपरे में रखी थैली को खोल कर देखाो गायों की दवाई बताई
पुलिस के अनुसार टीम को मिली सूचना के आधार पर सत्यपाल के बाड़े में जाते ही उसके पीछे गए गायों के बने छपरे में रखी थैली को खोल रहा था तो एएनटीएफ की टीम के पूछने पर गायों की दवाई बताई।
1 किलो 500 ग्राम अफीम का दूध मिला
टीम ने जांच करने पर गायों की दवाई की जगह अफीम का दुध पाया गया। पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया। आरोपी सत्यपाल पुत्र नारायणराम निवासी कोलियाना धोरीमन्ना जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ दो एनडीपीएस के मामले साल 2022और 2023 में दर्ज है।

