Demand for resumption of student union elections | छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने की मांग: गृह मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता, पुलिस ने गेट पर रोका – Jodhpur News



NSUI कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव फिर शुरू करने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यूनिवर्सिटी के केंद्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान माहेश्वरी समाज के अधिवेशन में शामिल होकर निकल रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन सौंपन

.

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष बबलू सोलंकी ने बताया कि भजनलाल सरकार छात्रसंघ चुनाव करवाने का नाम नहीं ले रही। इससे छात्र राजनीति खत्म हो रही है। नए युवाओं को राजनीति में कदम रखने के लिए छात्रसंघ चुनाव पहली सीढ़ी है। इसी मांग को लेकर आज सभी कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी केंद्रीय कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए थे, लेकिन पुलिस ने ज्ञापन देने से रोक दिया।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन में कई कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा जाब्ता भी तैनात किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *