Constitution of the executive body of the District Bar Association hanumangarh Rajasthan | जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन: रोहित खिच्ची जिलाध्यक्ष, नवीन सेठी कन्वीनर नियुक्त – Hanumangarh News



रोहित खिच्ची हनुमानगढ़ जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नियुक्त।

हनुमानगढ़ जिला बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को आयोजित की गई, जिसमें नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में जिले भर के बार संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से अधिवक्ता रोहित सिंह खिच्ची को जिलाध्यक्ष और नवीन सेठी (संगरिया) को कन्

.

नई जिला कार्यकारिणी में हनुमानगढ़, संगरिया, टिब्बी, रावतसर, पीलीबंगा, नोहर और भादरा बार संघों के अध्यक्षों और सचिवों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें जिले के सभी टोल प्लाजा को अधिवक्ताओं के लिए टोल फ्री करवाने हेतु जिलाध्यक्ष को अधिकृत करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, सभी अधिवक्ताओं का सामूहिक बीमा करवाने और प्रत्येक बार में अधिवक्ता वेलफेयर फंड स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।

जिला कार्यकारिणी की बैठकें प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को दोपहर 12 बजे और ग्रीष्मकाल में सुबह 11 बजे आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर रावतसर बार संघ अध्यक्ष विनोद कुमार स्वामी, सचिव सुभाष नेहरा, टिब्बी बार संघ अध्यक्ष हरविन्द्र सिंह गिल, कोषाध्यक्ष बग्गासिंह और संगरिया बार संघ सचिव देवेन्द्र सिंह तंवर सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *