Chain snatching while wearing a helmet on a bike | बाइक पर हेलमेट पहनकर करता चैन स्नेचिंग: पतली गलियों से हो जाता फरार, पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा – Jodhpur News



चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

जोधपुर की चौहाबोर्ड थाने की पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को दबोच लिया। उसके कब्जे से पीड़िता का पर्स भी बरामद किया गया। जिसमें मोबाइल फोन, नकदी व निजी सामान था। वारदात में यूज हुई बाइक भी जब्त कर ली गई।

.

बता दें कि 7 जनवरी शाम 5:45 बजे अणदाराम चौराहे पर सोनू बंसल स्कूटी से वैशाली एवेन्यू जा रही थी। तभी रेड टीशर्ट पहने बाइक सवार युवक ने आगे रखे पर्स को छीन लिया और फरार हो गया। सोनू ने पीछा किया, लेकिन तेज स्पीड में आरोपी फरार हो गया। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दी गई।

रिपोर्ट के आधार पर थाना अधिकारी ईश्वरचंद्र पारीक के नेतृत्व में टीम ने देवनगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी कॉलोनी निवासी आसीफ (29) पुत्र खलील को पकड़ालिया।

आरोपी आसीफ आला दर्जे का चोर-लुटेरा है। पुलिस के मुताबिक रास्ता पूछने के बहाने महिलाओं को रोककर चेन, मोबाइल या बैग लूट लेता। इस दौरान दुपहिया वाहन पर हेलमेट या रूमाल बांधे घूमता और गलियों से भाग जाता। आरोपी से पूछताछ में चोरी की कई अन्य वारदातों के खुलासे का अनुमान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *