Bar Association honored newly appointed office bearers in the meeting | बार एसो. की बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान – Sriganganagar News
![]()
भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर
.
बार एसोसिएशन भवन में नव नियुक्त पदाधिकारियों की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष हंसराज तनेजा की अध्यक्षता में हुई। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्य बलराज पब्बी, भजनलाल टाक, जसवीर मिशन, कृष्णा, अरविंद जाखड़, रॉबिन गुंबर व कुलदीप कौर ने अपने सुझाव रखे। उपाध्यक्ष अरमान सेतिया ने अधिवक्ताओं को सोशल मीडिया एप व वेब पेज के माध्यम से जुड़ने का प्रस्ताव रखा। सचिव लक्ष्मणराम नायक ने अधिवक्ताओं को नये कोर्ट परिसर में चेंबर उपलब्ध करवाने व अधिवक्ताओं को ग्रुप के माध्यम से जोड़ने के विचार रखें। अध्यक्ष तनेजा ने बार व बैंच के मध्य आपसी सामंजस्य बिठाने, कोर्ट कैंपस में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स उपलब्ध करवाने उनके हितों की सजगता हेतु तत्पर रहने का विश्वास दिलाया।
तनेजा ने कहा कि खेल खुद प्रतिस्पर्धा में सांस्कृतिक कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से कार्यकारिणी मैंबर के माध्यम से सफल बनाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर प्रेस सचिव सुशील अरोड़ा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

