Atishi Video Row: FIR Against Kapil Mishra; Forensic Report Out | AAP विधायक आतिशी के VIDEO पर पंजाब में बवाल: दिल्ली भाजपा नेता कपिल पर जालंधर में पर्चा, BJP ने CP के खिलाफ स्पीकर को दी कंप्लेंट – Jalandhar News


दिल्ली विधानसभा में आतिशी की इस वीडियो को लेकर हो रहा है विवाद। इसमें गुरुओं के अपमान का आरोप।

आम आदमी पार्टी की दिल्ली से विधायक एवं पूर्व सीएम आतिशी को लेकर पंजाब में विवाद बढ़ता जा रहा है। आतिशी पर दिल्ली विधानसभा के 6 दिसंबर के सेशन में सिख गुरुओं पर कथित अभद्र शब्दावली का आरोप है। ये आरोप पंजाब भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर आतिशी

.

पंजाब भाजपा के सूबा प्रधान सुनील जाखड़ और वाइस प्रधान अश्वनी शर्मा ने इस वीडियो से पंजाब की आप सरकार को घेरा, जिससे विवाद तूल पकड़ता चला गया। अब 9 दिसंबर को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। इसमें इकबाल सिंह के हवाले से दिल्ली के कानून एवं श्रम मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ वीडियो से छेड़छाड़ कर इसे वायरल करने के आरोप लगाए हैं।

जालंधर पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में दिल्ली भाजपा ने विधानसभा स्पीकर से शिकायत की है। दिल्ली भाजपा ने इस बात की शिकायत की है कि सदन के अंदर की कार्यवाही के आधार पर पंजाब पुलिस बाहरी राज्य में मामला कैसे दर्ज कर सकती है। भाजपा का मानना है कि यह सदन के विशेषाधिकारों का उल्लंघन है। इसे लेकर जालंधर सीपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

दिल्ली विस में जालंधर पुलिस के खिलाफ शिकायत देते भाजपा नेता।

दिल्ली विस में जालंधर पुलिस के खिलाफ शिकायत देते भाजपा नेता।

पहले सिलसिलेवार जानें कब-क्या हुआ

  • 6 जनवरी 2026: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही के दौरान एक चर्चा चल रही थी। भाजपा नेताओं का आरोप है कि इसी दौरान आतिशी ने सिख गुरुओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया।
  • 7 जनवरी 2026: भाजपा नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर आतिशी का एक छोटा वीडियो क्लिप साझा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सदन गुरुओं को श्रद्धांजलि दे रहा था, तब आतिशी ने कुत्तों का सम्मान करो, कुत्तों का सम्मान करो जैसे शब्दों का प्रयोग किया।
  • 8 जनवरी 2026: भाजपा विधायकों ने आतिशी की सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए सदन में भारी विरोध प्रदर्शन किया।
  • वीडियो की जांच पर फैसला: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने का आदेश दिया और 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी।
  • आतिशी ने रखा अपना पक्ष: दिल्ली में आप विधायक और पूर्व सीएम आतिशी ने एक वीडियो जारी कर आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह प्रदूषण और कुत्तों के मुद्दे पर भाजपा के प्रदर्शन के बारे में बात कर रही थीं। उन्होंने भाजपा पर वीडियो में गलत सबटाइटल जोड़ने और गुरु साहिब का नाम जबरन डालने का आरोप लगाया।
  • पंजाब पुलिस ने की मामले में एंट्री: पंजाब की जालंधर पुलिस ने इकबाल सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत पर कपिल मिश्रा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने बयान जारी किया कि जांच में यह पाया गया है कि आतिशी ने गुरु शब्द नहीं बोला है और वीडियो को जानबूझकर एडिट किया गया था।
  • दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने आपत्ति जताई: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सदन के अंदर की रिकॉर्डिंग पर केवल विधानसभा का अधिकार है, इसलिए पंजाब पुलिस की कार्रवाई विशेषाधिकार हनन के दायरे में आती है। इस मामले में जालंधर पुलिस की कमिश्नर पर केस दर्ज होना चाहिए।
  • भाजपा ने मांगा आतिशी का इस्तीफा: आतिशी पर छिड़ा विवाद अभी भी जारी है। भाजपा आतिशी के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है, जबकि AAP इसे भाजपा की गंदी राजनीति और वीडियो के साथ छेड़छाड़ बता रही है।

आतिशी ने सोशल मीडिया पर BJP की पोस्ट को फेक बताया…

अब तक इस मामले में किसने क्या-क्या कहा… एसजीपीसी अध्यक्ष धामी बोले- ओछी मानसिकता SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने आतिशी के कथित बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह AAP नेताओं की ओछी और पिछड़ी मानसिकता को दर्शाता है। धामी ने मांग की कि आतिशी की विधानसभा सदस्यता तुरंत रद्द की जाए, क्योंकि उनके शब्दों ने सिख भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।

अकाल तख्त जत्थेदार ने बताया अमर्यादित व्यवहार अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने दिल्ली विधानसभा में आतिशी के कथित बयान पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे सिख गुरुओं के प्रति अमर्यादित और असहनीय व्यवहार करार दिया।

CM मान कहा-भाजपा पंजाब विरोधी है CM भगवंत मान ने आतिशी का बचाव करते हुए भाजपा पर सिख विरोधी और पंजाब विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर लिखा-भाजपा ने वीडियो में छेड़छाड़ की है और जानबूझकर गुरु तेग बहादुर जी का नाम जोड़ा है, जो आतिशी ने कभी बोला ही नहीं। उन्होंने इसके लिए भाजपा से सिख समुदाय और पंजाब के लोगों से माफी मांगने को कहा।

सुखबीर सिंह बादल ने की FIR की मांग सुखबीर बादल ने इस मामले में आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना AAP का असली चेहरा उजागर करती है। उन्होंने आतिशी को पद से हटाने की भी मांग की।

भाजपा सूबा प्रधान बोले- सब रिकॉर्ड पर मौजूद सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर कहा कि दिल्ली विधानसभा के रिकॉर्ड में सब कुछ मौजूद है और AAP नेताओं का पाखंड अब पंजाब के लोगों के सामने आ चुका है।

मोहाली फोरेंसिक लैब में हुई वीडियो की जांच जालंधर में हुई FIR में कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा की विधायक आतिशी के वीडियो को तकनीक के जरिए तोड़-मरोड़कर अपलोड किया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट से लिए गए ऑडियो की जांच से पता चलता है कि आतिशी ने गुरु शब्द बोला ही नहीं।

जालंधर पुलिस ने बताया कि वीडियो क्लिप कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डाउनलोड कर फोरेंसिक जांच के लिए एसएएस नगर (मोहाली) को भेजी गई थी। इस वीडियो की रिपोर्ट 9 जनवरी को आई। इसके अनुसार यह सामने आया है कि आतिशी ने अपनी ऑडियो में कहीं भी गुरु शब्द नहीं बोला।

——————

ये खबर भी पढ़ें

AAP नेता आतिशी के VIDEO पर पंजाब में बवाल:विपक्षी बोले- सिख गुरु का अपमान किया; दिल्ली MLA बोलीं- ‘कुत्तों का सम्मान करो’ कहा था

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक व पूर्व CM आतिशी मार्लेना के बयान पर पंजाब में घमासान मच गया है। भाजपा और अकाली दल ने कहा कि आतिशी ने सिख गुरुओं का अपमान किया है। विपक्षी दलों का दावा है कि आतिशी ने बहस के दौरान कहा- कुत्तों का सम्मान करो, गुरुओं का सम्मान करो। हालांकि आतिशी ने यह किस मामले में बोला, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *