Waste and Wealth Park to be built in Indira Vatika, artworks to be created from waste materials and message of environmental protection | इंदिरा वाटिका में बनेगा वेस्ट एंड वेल्थ पार्क, अनुपयोगी सामान से तैयार होंगी कलाकृतियां और पर्यावरण संरक्षण का मिलेगा संदेश – Sriganganagar News
स्वायत्त शासन विभाग की ओर से निकाय क्षेत्रों में आमजन को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वेस्ट एंड वेल्थ पार्कों की योजना पर काम करने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद मई 2025 में नगर परिषद ने इस तरह के पार्क के लिए 40 लाख रुपए
.
अब डीएलबी से पार्क के लिए 27.78 लाख रुपए की स्वीकृति मिलने के बाद परिषद ने इंदिरा वाटिका में ही वेस्ट एंड वेल्थ पार्क तैयार करने का निर्णय लेकर निविदा प्रक्रिया चला रखी है। श्रीगंगानगर| जवाहरनगर स्थित इंदिरा वाटिका में वेस्ट एंड वेल्थ पार्क बनाने में 27.87 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद इस पार्क में होने वाले कार्यों के जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी करेगी। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार अगले 6 माह के दौरान वेस्ट एंड वेल्थ पार्क तैयार हो जाएगा।
नगर परिषद आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि इंदिरा वाटिका में बनने वाले वेस्ट एंड वेल्थ पार्क में पुराने टायर, खराब क्रेट, पॉलीथिन सहित अन्य अनुपयोगी वस्तुओं से कलाकृतियां और उपयोगी वस्तुएं बनाई जाएंगी। यह न केवल कचरे को कम करेगा, बल्कि लोगों में स्वच्छता, पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा। टायरों में पौधे लगाकर जागरूक भी किया जाएगा। बताया जाएगा कि प्लास्टिक वेस्ट को पुनर्चक्रण के उपयोग के लिए दिया जाए।

