There will be a huge reduction in the electricity bills of government offices in Banswara. | बांसवाड़ा में सरकारी ऑफिस में लगे सोलर पैनल: ग्रीन एनर्जी का करेंगे यूज, अधिकारी बोले- बिजली बिल में आएगी भारी कमी – Banswara News
![]()
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता भगवान दास बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक।
बांसवाड़ा जिले के सरकारी ऑफिस अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। आरआरईसीएल (RRECL) के हैम मॉडल के तहत पहले फेज में जिले के 8 प्रमुख सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इन भवनों में अगले 15 से 20 दिनों के भीतर नेट मीटरिंग और कमीशनिंग
.
इसे लेकर शुक्रवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के अधीक्षण अभियंता भगवान दास बैरवा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरआरईसीएल के परियोजना अधिकारी रोहित मीणा और तकनीकी प्रबंधक प्रखर सक्सेना ने फर्म के प्रतिनिधियों के साथ कार्य की प्रगति जांची।
इन बड़े संस्थानों में लगे सोलर प्लांट
- महात्मा गांधी अस्पताल (जनरल): 170 किलोवाट
- यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग: 110 किलोवाट
- महात्मा गांधी अस्पताल (MCH): 80 किलोवाट
- डिस्ट्रिक्ट ड्रग वेयर हाउस: 70 किलोवाट
- पॉलिटेक्निक कॉलेज 50 किलोवाट
- माही डैम पावर हाउस: 50 किलोवाट
- जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र: 46 किलोवाट
जल्द शुरू होगा दूसरे चरण का काम
अधीक्षण अभियंता भगवान दास बैरवा ने बताया- 8 भवनों के बाद अब जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों को भी सौर ऊर्जा से जोड़ने की तैयारी है। इसका काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण और बजट की बचत
इस पहल से जिले में ‘हरित ऊर्जा’ (Green Energy) को बढ़ावा मिलेगा। सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होने से सरकारी विभागों के भारी-भरकम बिजली बिलों में बड़ी कटौती होगी। साथ ही, इससे पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।

