The effect of cold is severe in Udaipur | उदयपुर में सर्दी का असर तेज: गोगुंदा में 0 डिग्री पहुंचा तापमान, खेतों में जमी बर्फ की परत; हाइवे पर 100 फीट देखना भी मुश्किल हुआ – Udaipur News



गोगुंदा क्षेत्र में तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया। यहां कई गांवों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दादिया गांव में तो हालात ऐसे रहे कि खेतों पर बर्फ की पतली चादर जम गई। सुबह खेतों में सफेद परत देखकर ग्रामीण हैरान रह गए।

उदयपुर में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। शहर में न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन ग्रामीण इलाकों में ठंड कहीं ज्यादा तेज दिखी। गोगुंदा क्षेत्र में तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया। यहां कई गांवों में तापमान शून्य डिग्री सेल्

.

घने कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिंडवाड़ा-गोगुंदा हाईवे पर विजिबिलिटी बेहद कम रही। सुबह 10 बजे तक हालात ऐसे थे कि 100 फीट दूर तक देख पाना मुश्किल हो रहा था। नेशनल हाईवे-27 पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। ड्राइवरों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं। कोहरे के कारण कई जगह ट्रैफिक की रफ्तार थमी रही। करीब 11 बजे के बाद हल्की धूप निकली, तब जाकर लोगों को कुछ राहत मिली।

उदयपुर शहर में भी बर्फीली हवाओं का असर तेज बना हुआ है। सुबह की ठंड के कारण आमजन घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। मार्निंग वॉक करने वालों की संख्या में भी काफी कमी आई है। पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। सर्द हवाओं के बीच बच्चे स्कूल जाते समय ठिठुरते दिखे। ठंड को देखते हुए जिला कलेक्टर ने स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक करने के आदेश दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद कई स्कूल इस आदेश की अनदेखी कर रहे हैं। कई जगह बच्चों को सुबह 9 बजे ही स्कूल बुलाया जा रहा है, जिससे अभिभावकों में नाराजगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को प्रदेश के 18 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि 10 और 11 जनवरी को भी सर्दी का असर बना रहेगा। ठंड और कोहरे के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर वाहन चालकों से अपील की गई है कि कम विजिबिलिटी में सावधानी बरतें और जरूरी होने पर ही सफर करें। फिलहाल मौसम के मिजाज को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

इनपुट – गोपाल लोढ़ा, गोगुंदा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *