Taapsee Pannu in Nawalgarh for film shooting | फिल्म की शूटिंग के लिए तापसी पन्नू नवलगढ़ में: फिल्म ‘घूंघट’ की चल रही शूटिंग, इंस्पेक्टर की भूमिका में दिखीं एक्ट्रेस – Nawalgarh (Jhunjhunu) News


बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म ‘घूंघट’ की शूटिंग के लिए इन दिनों झुंझुनूं के नवलगढ़ में हैं। अपनी हवेलियों और सांस्कृतिक पहचान के लिए प्रसिद्ध शेखावाटी क्षेत्र में चल रही इस शूटिंग से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। फिल्म में तापसी

.

इस दौरान तापसी पन्नू सेट पर खाकी वर्दी में नजर आ रही हैं। जयपुरिया स्कूल परिसर को फिल्म के लिए पुलिस थाना बारवाड़ा के रूप में दिखाया गया है, जहां फिल्म के सीन शूट किए जा रहे हैं।

देखिए शूटिंग के दौरान सेट से कुछ PHOTOS

तापसी पन्नू सेट पर खाकी वर्दी में।

तापसी पन्नू सेट पर खाकी वर्दी में।

नवलगढ़ के जयपुरिया स्कूल को फिल्म का सेट बनाया गया है, जहां थाने का सीन फिल्माया जा रहा है।

नवलगढ़ के जयपुरिया स्कूल को फिल्म का सेट बनाया गया है, जहां थाने का सीन फिल्माया जा रहा है।

फिल्म में तापसी बुलेट चलाती नजर आएगी।

फिल्म में तापसी बुलेट चलाती नजर आएगी।

शूटिंग के दौरान सेट पर टीम से बात करती अभिनेत्री।

शूटिंग के दौरान सेट पर टीम से बात करती अभिनेत्री।

शूटिंग देखने पहुंच रहे लोग

तापसी पन्नू टीम के साथ पिछले कुछ दिनों से नवलगढ़ में ही है और अगले एक-दो दिन और रुकने वाली हैं। इस बीच फिल्म की शूटिंग को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। फिल्म में तापसी पन्नू को बुलेट बाइक चलाते हुए भी दिखाया जाएगा। शूटिंग सेट पर तापसी को देखने लिए भीड़ उमड़ रही है। इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ओटीटी पर आएगी फिल्म

इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा और मकबूल खान संयुक्त रूप से कर रहे हैं। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा, जिससे यह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दर्शकों तक पहुंचेगी। नवलगढ़ में हो रही इस शूटिंग से शेखावाटी क्षेत्र को एक बार फिर फिल्मी मानचित्र पर नई पहचान मिलने और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *