Stoppage of train services at Rani and Jawai Bandh stations | रानी और जवाईबांध स्टेशनों पर रेल सेवाओं का ठहराव: यात्रियों की सुविधा के लिए प्रायोगिक आधार पर निर्णय – Sirohi News



रानी और जवाईबांध स्टेशनों पर रेल सेवाओं के ठहराव का निर्णय।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रानी और जवाईबांध स्टेशनों पर दो रेल सेवाओं को प्रायोगिक आधार पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव अगले आदेशों तक जारी रहेगा।

.

गाड़ी संख्या 16533, जोधपुर-बेंगलुरु रेलसेवा 14 जनवरी 2026 से रानी स्टेशन पर सुबह 08:42 बजे पहुंचेगी और 08:44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 16534, बेंगलुरु-जोधपुर रेलसेवा 13 जनवरी 2026 से रानी स्टेशन पर सुबह 10:54 बजे आगमन करेगी और 10:56 बजे रवाना होगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा 14 जनवरी 2026 से जवाईबांध स्टेशन पर दोपहर 02:23 बजे पहुंचेगी और 02:25 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा 15 जनवरी 2026 से जवाईबांध स्टेशन पर सुबह 10:05 बजे आगमन करेगी और 10:07 बजे रवाना होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *