Road Safety Workshop at Phalodi District Transport Office | फलोदी जिला परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यशाला: वाहन चालकों को दिए सुरक्षा नियमों के टिप्स – Phalodi News


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2026 के तहत शुक्रवार को फलोदी जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वाहन चालकों और कार्यालय में आए अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

.

जिला परिवहन अधिकारी विनोद लेगा और परिवहन निरीक्षक आदित्य जांगड़ा ने वाहन चालकों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय सभी नियमों का पालन करना चाहिए, जिससे न केवल चालक स्वयं सुरक्षित रहें, बल्कि आमजन भी सुरक्षित रह सकें।

लेगा ने विशेष रूप से नशे में वाहन न चलाने, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने और वाहन चालन से संबंधित सभी निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया।

कार्यशाला में कार्यालय के कर्मचारी अनिल सियोल, मुकेश शर्मा, आलोक बेनीवाल, प्रेरणा आचार्य, मदन सिंह चंपावत, जयपाल सिंह, शंकर लाल सेन, सत्यनारायण, देवीसिंह भाटी, सुनील गोदारा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, स्वयंसेवी संस्था ‘राह हो सुहाना सफर….’ के प्रकाश जैन, कमल कोठारी, भगवान राम बिश्नोई, शीशपाल जांगू, सुरेंद्र सियाक, शीशपाल सियाक, रमेश पालीवाल, भवानी सिंह और विकास जैन भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *