Rajasthan Kota Maqbara Police Station Wholesale Market Women Thief Gang Char Khambha Square Jayshree Cosmetic Shop Lehenga Stolen CCTV Theft Video Old Vegetable Market Traders Association, Trade Federation Hadoti Division | कॉस्मेटिक शॉप से महिला ने शॉल में दबाया लहंगा,VIDEO: CCTV कैमरा चेक किया तो खुली पोल, व्यापारियों ने पुलिस को सौंपा – Kota News


लाल शॉल में चोरी करती महिला चोर सीसीटीवी में कैद हो गई।(गोले में महिला चोर)

हाड़ौती संभाग के सबसे बड़े होलसेल बाजार में एक बार फिर महिला चोर गिरोह एक्टिव हो गया है। कोटा के चार खंभा चौराहे पर स्थित जयश्री कॉस्मेटिक की दुकान पर चोरी करते हुए एक महिला चोर को व्यापारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

.

पुलिस के मुताबिक, महिला चोर ने अपना नाम रेखा बताया है जो कि कोटा ग्रामीण के कैथून से कोटा आई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ में जुट गई है।

महिला चोर दुकान से एक लहंगे की थैली उठाकर बड़ी चालाकी से अपने शॉल के अंदर छुपा लेती है और बाद में अपने दूसरे साथी को इशारे से बुलाकर थैली उसे सौंपकर रवाना कर देती है।

जब दुकान संचालक को पैकेट गायब होने का शक हुआ तो तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। कैमरों में महिला चोर की पूरी करतूत साफ तौर पर रिकॉर्ड हो गई, जिसमें वह थैली उठाकर छुपाती और फिर अपने साथी को सौंपती हुई नजर आ रही है।

इसके बाद मौके पर होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती संभाग के अध्यक्ष पंकज बागड़ी और पुरानी सब्ज़ी मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन दुआ को बुलाया गया। जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया और मकबरा थाना पुलिस को मौके पर बुला लिया। उन्होंने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।

देखिए, पूरे घटनाक्रम की PHOTOS

हाड़ौती संभाग के सबसे बड़े होलसेल बाजार में एक बार फिर महिला चोर गिरोह एक्टिव हो गया है। महिला बार-बार लहंगे की तरफ अपना हाथ करती है।

हाड़ौती संभाग के सबसे बड़े होलसेल बाजार में एक बार फिर महिला चोर गिरोह एक्टिव हो गया है। महिला बार-बार लहंगे की तरफ अपना हाथ करती है।

जयश्री कॉस्मेटिक की दुकान पर चोरी करते हुए एक महिला चोर को व्यापारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

जयश्री कॉस्मेटिक की दुकान पर चोरी करते हुए एक महिला चोर को व्यापारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

दुकान महिला ने महिला चोर को चोरी के बारे में पूछा तो उसने मना कर दिया।

दुकान महिला ने महिला चोर को चोरी के बारे में पूछा तो उसने मना कर दिया।

जब दुकानदार ने महिला अपने मोबाइल में चोरी करते हुए का वीडियो दिखाया। बाद में व्यापारियों ने महिला चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

जब दुकानदार ने महिला अपने मोबाइल में चोरी करते हुए का वीडियो दिखाया। बाद में व्यापारियों ने महिला चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

हाड़ौती के बड़े होलसेल बाजारों में संगठित महिला चोर गिरोह सक्रिय

व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने बताया कि इससे पहले भी पुलिस प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है कि हाड़ौती के बड़े होलसेल बाजारों में संगठित महिला चोर गिरोह सक्रिय है, जो रोज़ाना कई दुकानों को निशाना बना रहा है। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में भारी आक्रोश है, क्योंकि इन घटनाओं से लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हो रहा है।

व्यापारियों को दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने पड़े

व्यापारियों का आरोप है कि पहले पकड़ी गई महिला चोरों को पूछताछ के बाद छोड़ दिए जाने से इनके हौसले और बढ़ गए हैं। मजबूरी में व्यापारियों को दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने पड़े हैं।

महिला चोर गिरोह से सख्ती से पूछताछ कर पुलिस करे सामान बरामद

व्यापारियों ने मांग की है कि महिला चोर गिरोह से सख़्ती से पूछताछ कर चोरी किए गए सामान की बरामदगी की जाए और होलसेल बाजारों में महिला पुलिस की तत्काल तैनाती कर इस संगठित गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *