Gas tanker overturned on NH 48 at Ratanpur border | रतनपुर बॉर्डर पर एनएच 48 पर पलटा गैस टैंकर: लीकेज से गैस का रिसाव, ड्राइवर घायल; हाईवे पर ट्रैफिक जाम – Dungarpur News



बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में उदयपुर – अहमदाबाद नेशनल हाईवे 48 पर रतनपुर बॉर्डर पर एक गैस टैंकर पलट गया।

बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में उदयपुर – अहमदाबाद नेशनल हाईवे 48 पर रतनपुर बॉर्डर पर एक गैस टैंकर पलट गया। इससे हाईवे पर गैस का रिसाव होने लगा। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया है। करीब डेढ़ घंटे से हाइवे पर ट्रैफिक जाम होने से दोनों तरफ ग

.

दरअसल एक गैस टैंकर उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहा था। शाम करीब 6.30 बजे नेशनल हाइवे 48 पर रतनपुर बॉर्डर पर पास ही टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे से गैस का रिसाव होने लगा। गैस निकलने से वाहनधारी भी डर के कारण गाड़ियों को दूर ही रोक दिया।

सूचना पर बिछीवाड़ा ओर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गैस रिसाव की वजह से ट्रैफिक को रोक दिया। भारी मात्रा में गैस रिसाव से आसपास भी लोग जाने से कतराने लगे। करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय से हाइवे पर ट्रैफिक जाना लगा है। वही डूंगरपुर से दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची है, लेकिन गैस का रिसाव ज्यादा होने से दमकल की गाड़िया पहुंचने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

फायर प्रभारी धूलेश्वर, वाहन चालक शंकरलाल कटारा, फायरमैन प्रवीण प्रजापत, शांतिलाल डामरा, प्रदीप सुथार की टीम किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए तैयार है। टैंकर पलटने से ड्राइवर घायल हो गया है जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल पुलिस ओर प्रशासन की टीम गैस रिसाव रुकने का इंतजार कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *