Drizzle and icy wind in Alwar | अलवर में बूंदाबांदी और बर्फीली हवा: सर्दियों में दूसरी बार कई जगहों पर हल्की बारिश – Alwar News
इस तरह गांवाें हल्की बारिश हुई।
अलवर में बर्फीली हवा के कारण जिले का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। 5 दिनों से हल्का कोहरा और घने बादलों के कारण दिन में भी कंपकंपी है। लेकिन शुक्रवार सुबह जिले के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी तो कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जिससे फसल
.
दिन में भी कंपकंपी
जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की सर्दी रही। दिन में भी सूर्य देव के कभी कभार ही दर्शन हुए हैं। जिसके कारण सर्दी का अहसास ज्यादा हुआ है। हालांकि जब भी धूप निकली तो राहत मिली। घने बादल व बर्फीली हवा के कारण कंपकंपी है। शुक्रवार सुबह से भी घने बादल हैं। लेकिन बारिश होने से शीतलहर अन्य दिनों की तुलना में कुछ कम है।

अलवर शहर में हल्की बूंदाबांदी रही। टेल्को चौराहे के पास शालीमार में रोड पर बारिश की बूंदे।
फसलों पर लौटेगी रौनक
इस बारिश से फसलों पर रौनक लौटेगी। लेकिन कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। कुछ जगहों पर हल्की बारिश है। अलवर से बाहर बानसूर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से फसलों को फायदा हुआ है। अलवर शहर के आसपास के हिस्से में भी बूंदाबांदी है।

