Chhotu Ram became the Vice President of Asian Kick Boxing Association | छोटूराम बने एशियन किक बॉक्सिंग संघ उपाध्यक्ष – Churu News



सादुलपुर | लाखलाण छोटी गांव के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी छोटूराम दहिया को एशियन किक बॉक्सिंग संघ का उपाध्यक्ष तथा साउथ एशिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

.

किक बॉक्सिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव दानिश पादा ने बताया कि जयपुर में चल रही राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में विश्व फ्री स्टाइल किक बॉक्सिंग महासंघ अध्यक्ष ब्रायन डब्ल्यू बेक ने छोटूराम को एशियन किक बॉक्सिंग संघ का प्रथम उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। साथ ही साउथ एशिया अध्यक्ष भी नियुक्ति किया है। दहिया फिलहाल किक बॉक्सिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं। दहिया ने बताया कि जल्द ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर साउथ एशियन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराएंगे, जिससे भारत के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *