Administration strict on mountain cutting and illegal construction, Collector orders strict monitoring | पहाड़ों की कटाई व अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी निगरानी के आदेश – Udaipur News



उदयपुर| जिले में पहाड़ियों की अवैध कटाई और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर नमित मेहता ने इस संबंध में समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना सक्षम अनुमति पहाड़ियों से छेड़छाड़ और अवैध निर्मा

.

कलेक्टर ने बड़गांव सहित जिले के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए अवैध रूप से की जा रही पहाड़ी कटाई को तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है और भविष्य में इसके दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं, इसलिए इस मामले में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में हाल के दिनों में प्राप्त शिकायतों के आधार पर बंद कराए गए निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार नोटिस जारी करने और सीज की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण बनाए रखने पर भी जोर दिया। बैठक में यूडीए आयुक्त राहुल जैन, गिर्वा एसडीएम अवुला साइकृष्ण, बड़गांव एसडीएम लतिका पालीवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *