Accused Bhajanaram sent to jail in Ramesh Inani murder case | रमेश ईनाणी हत्याकांड में आरोपी भजनाराम को भेजा जेल: अग्रिम जमानत की अर्जी कोर्ट ने की खारिज, पुलिस रिमांड में है शूटर – Chittorgarh News


चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता रमेश ईनाणी हत्याकांड से जुड़े मामले में पकड़े गए आरोपी भजनाराम को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद भजनाराम को जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं, इस हत्याकांड का श

.

बीमारी के कारण हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती

भजनाराम को कई गंभीर बीमारियां होने के कारण गुरुवार रात को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि उसे अचानक चेस्ट पेन की शिकायत हुई थी। इसके साथ ही वह डायबिटीज और बीपी का मरीज है। तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस उसे इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की। एक रात हॉस्पिटल में निगरानी में रखने के बाद शुक्रवार को उसकी हालत में सुधार हुआ, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

10 साल से चल रहा है इलाज, कई गंभीर बीमारियां

कोतवाली थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत ने बताया कि भजनाराम को क्रॉनिक डिजीज है। उसे शुगर और बीपी की समस्या रहती है, जो अक्सर हाई रहती है। लेकिन अभी ठीक है। इसके अलावा उसका कैंसर का भी पहले इलाज हो चुका है। इन सभी बीमारियों को देखते हुए उसका करीब 10 साल से इलाज चल रहा है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टरों की सलाह के बाद ही उसे कोर्ट में पेश किया। स्वास्थ्य को लेकर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। डॉक्टर संजय पारीक ने मेडिकल चेक उप किया।

भजनाराम को गुरुवार रात को एडमिट करवाया गया था, लेकिन शुक्रवार को उसे छुट्टी दे दी गई।

भजनाराम को गुरुवार रात को एडमिट करवाया गया था, लेकिन शुक्रवार को उसे छुट्टी दे दी गई।

शूटर मनीष दुबे अभी भी पुलिस रिमांड में

इस हत्याकांड में शामिल शूटर मनीष दुबे फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस की रिमांड में है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है ताकि हत्या से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा किया जा सके। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। मनीष दुबे से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी भजनाराम की अग्रिम जमानत अर्जी कोर्ट में खारिज

मामले में कानूनी प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। भजनाराम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। वहीं, इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमता राम ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। हाई कोर्ट में इस अर्जी पर सुनवाई फिलहाल टल गई है और अब इसकी अगली तारीख तय की जाएगी। कोर्ट के फैसलों के बाद आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

भजनाराम को जेल भेज दिया गया और उसकी अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज हो गई है।

भजनाराम को जेल भेज दिया गया और उसकी अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *