20 workers from Jhalawar attended the ABVP conference. | झालावाड़ के 20 कार्यकर्ता हुए एबीवीपी के सम्मेलन में शामिल: चित्तौड़ प्रांत का अधिवेशन बांसवाड़ा में हुआ सम्पन्न – jhalawar News
![]()
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के चित्तौड़ प्रांत का 61वां प्रांत अधिवेशन बांसवाड़ा में संपन्न हुआ। इस 3 दिवसीय अधिवेशन में सत्र 2025-26 के लिए नवीन प्रांतीय दायित्वों की घोषणा की गई। एबीवीपी जिला संयोजक रवि मेघवाल ने बताया कि इस अधिवेशन में
.
घोषणा सत्र में झालावाड़ जिले के कई कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व सौंपे गए। इनमें अंकित देव गुर्जर को प्रदेश एसएफडी संयोजक, हर्षित शर्मा को प्रदेश शोध कार्य सह प्रमुख, दीपेंद्र सिंह राठौड़ को प्रदेश विधि कार्य सह संयोजक, जान्हवी श्रृंगी को प्रदेश छात्रा कार्य सह प्रमुख एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, रामेश्वर चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और हर्षिता मेहरा को भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। एबीवीपी छात्रों का एक प्रमुख संगठन है, जो कॉलेज और स्कूल स्तर पर छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं को हल करने के लिए कार्य करता है। इसी उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

