Unlicensed henna factory busted in Sojat | सोजत में बिना लाइसेंस चल रही मेंहदी फैक्ट्री पकड़ी: प्रतिबंधित केमिकल युक्त मेहन्दी कोन किए जब्त, सैंपल जांच के लिए भेजे – Pali (Marwar) News
![]()
पाली जिले के सोजत में मेंहदी फैक्ट्री ने सैंपल लेने की करवाई करते हुए टीम।
ड्रग कंट्रोलर जनरल (इंडिया) सीडीएससीओ, नई दिल्ली के आदेश पर पाली जिले के सोजत क्षेत्र में स्थित विभिन्न मेहंदी कोन निर्माण इकाइयों का 5 व 6 जनवरी को
.
औषधि नियंत्रण अधिकारी पाली माधव सिंह तथा ड्रग कंट्रोलर जनरल (इंडिया) की और से गठित टीम ने 10 निरीक्षण किया।
कार्रवाई के दौरान सोजत क्षेत्र के चांदपोल गेट स्थित बिना लाइसेंस संचालित निर्माण इकाई प्रतीक इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई करते हुए वहां से तैयार माल जब्त किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने Picramic Acid एवं अन्य संदिग्ध केमिकल युक्त मेहंदी कोन जब्त कर उनकी गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिए। इसके साथ ही अन्य फर्मों से भी कुल 6 संदिग्ध मेहंदी कोन के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए।
टीम ने मेहंदी कोन निर्माता फर्मों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे निर्माण प्रक्रिया में Picramic Acid अथवा किसी भी प्रकार के अन्य रासायनिक पदार्थों का उपयोग नहीं करें। अधिकारियों ने बताया कि BIS मानकों के अनुसार मेहंदी में Picramic Acid का उपयोग प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे त्वचा में एलर्जी, जलन एवं अन्य गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी मेहंदी कोन में Picramic Acid अथवा अन्य प्रतिबंधित केमिकल पाए जाते हैं तो संबंधित फर्म के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त एवं मान्य मेहंदी कोन का ही उपयोग करें, ताकि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी जोखिम से बचा जा सके।

