Uncle molested his niece in Bhilwara | भीलवाड़ा में काका ने अपनी भतीजी से की छेड़खानी: खेत में ले जाकर की गलत हरकत, मां ने थाने पहुंच दर्ज करवाया मामला, – Bhilwara News
![]()
भीलवाड़ा में एक महिला ने उसकी नाबालिग बेटी को खेत में ले जाकर उसकेके साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकतें करने पर अपने देवर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करवाई ।
.
मामला करेड़ा थाना क्षेत्र का है, सीओ ओमप्रकाश सोलंकी ने बताया की एक महिला ने करेड़ा थाने में रिपोर्ट दी जिसमे बताया की आरोपी बेटी का रिश्ते में काका है। दो दिन पहले जब नाबालिग बच्ची खेत से घर आ रही थी इसी दौरान उसका काका वहां आया ओर वो नाबालिग भतीजी को खेतों की तरफ ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगा।बेटी जब घर नहीं पहुंची तो मां ओर अन्य परिजन अपनी बेटी को ढूंढते हुए खेतों की तरफ गए तो वो उन्हें रोती हुई मिली।
पूछताछ करने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसने बताया की जब वो घर आ रही थी तो काका ने रोक लिया ओर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसने मना किया तो उसे डराया ओर किसी को नहीं बताने का बोला।बेटी की आपबीती सुन मां करेड़ा थाने पहुंचीऔर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील हकरतें करने व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

